रांची। साहेबगंज में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए मंगलवार को चांद-भैरो और फूलो झानो इंडोर स्टेडियम में खेल बैंक की स्थापना की गयी है। इसका उदघाटन उपायुक्त हेमंत सती ने किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी प्रतिभा को निखारना है। इससे जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि यह पहल खिलाड़ियों के सपनों को साकार करने में मददगार साबित होगी। खेल बैंक के माध्यम से फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल समेत कई खेलों की सामग्री खिलाड़ियों को नि:शुल्क उपलब्ध करायी जायेगी।
उपायुक्त ने जिले के युवाओं से खेलों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खेल प्रतिभाओं को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।
इसे भी पढ़ें