Thursday, October 23, 2025

नीतीश सरकार ने बदले नियम, अब पैतृक संपत्ति का बंटवारा हुआ आसन [ Nitish government changed the rules, now distribution of ancestral property is easy]

- Advertisement -

पटना, एजेंसियां। बिहार में जमीन सर्वे और संपत्ति के बंटवारे को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला किया है। इससे राज्य के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। बिहार सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। ये खासतौर पर जमीन मालिकों और संपत्ति के बंटवारे से संबंधित हैं। इस बजट में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय यह है कि अब पैतृक संपत्ति के बंटवारे को और भी आसान बनाया जाएगा।

नियमों में किये गये बदलावः

इसके तहत कुछ नए नियम और छूट लागू की गई हैं, जिनसे लोगों को संपत्ति के बंटवारे में होने वाली समस्याओं से राहत मिल सकती है।

पेपरलेस होंगे निबंधन कार्यालयः

बिहार सरकार ने एक और अहम निर्णय लिया है कि राज्य के सभी निबंधन कार्यालय 2025-26 से पूरी तरह पेपरलेस हो जाएंगे। इसका मतलब यह है कि दस्तावेज तैयार करने की प्रक्रिया अब पूरी तरह से ऑनलाइन हो जाएगी। इससे लोगों को भौतिक दस्तावेज तैयार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे समय और संसाधनों की बचत होगी। इसके साथ ही ऑनलाइन निबंधन पर स्टाम्प ड्यूटी में एक प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी। इसकी अधिकतम सीमा 2 हजार रुपये तक होगी।

स्टाम्प ड्यूटी और निबंधन शुल्क होगा कमः

इसके साथ ही पैतृक या पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे में स्टाम्प ड्यूटी और निबंधन शुल्क को भी कम किया गया है। अब इस प्रक्रिया में केवल 50 रुपये का स्टाम्प ड्यूटी और 50 रुपये का निबंधन शुल्क लगेगा, जो उन परिवारों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा जो लंबे समय से संपत्ति विवादों में उलझे हुए थे।

औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावाः

बिहार सरकार ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए भी एक अहम कदम उठाया है। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (BIAAADA) द्वारा आवंटित भूमि पर उद्योग लगाने वालों को स्टाम्प ड्यूटी और निबंधन शुल्क में पूरी तरह से छूट दी जाएगी। इससे राज्य में नए उद्योगों की स्थापना में मदद मिलेगी, जो बिहार के आर्थिक विकास में सहायक होंगे।

पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यानः

इसके अलावा राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान केंद्रित किया है। राज्य में कार्बन न्यूट्रिलिटी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बिहार ग्रीन डेवलपमेंट फंड की स्थापना की जाएगी, जिसमें सरकार 25 करोड़ रुपये का शुरुआती निवेश करेगी। इस फंड का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के अनुकूल होने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद करना है।

इसे भी पढ़ें

बिहार में है लाठी-डंडे वाली सरकार…तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Bihar Elections 2025: VIP और कांग्रेस ने उम्मीदवार वापस लिए, RJD कैंडिडेट का रास्ता साफ

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच इंडिया गठबंधन को महागठबंधन की ओर से राहत भरी खबर मिली है। विकासशील इंसान पार्टी...

Cervical cancer: जानिए महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के तीन बड़े लक्षण क्या हैं?

Cervical cancer: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) महिलाओं में होने वाला एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य कैंसर है। यह गर्भाशय के निचले...

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की CM उम्मीदवारी पर BJP का पलटवार – ‘राहुल गायब, भ्रष्टाचार मौजूद’

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विपक्षी महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के...

Banking Update: सरकार ने जारी किए नए नियम, 1 नवंबर से बैंक खातों में जोड़ सकेंगे चार नॉमिनी

Government issues new rules: नई दिल्ली, एजेंसियां। बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 1 नवंबर 2025 से बैंक खाते में चार नॉमिनी जोड़ने...

Big announcement by India alliance: मुकेश सहनी बने डिप्टी सीएम उम्मीदवार, तेजस्वी पर फिर जताया भरोसा

Big announcement by India alliance: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विपक्षी INDIA गठबंधन ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस के वरिष्ठ...

Superstar Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, नई फिल्म ‘फौजी’ की अनाउंसमेंट...

Superstar Prabhas: चेन्नई, एजेंसियां। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने...

Athletes in Ranchi: रांची में 300 विदेशी एथलीट दिखायेंगे दम, सैफ गेम्स 24 अक्टूबर से

Athletes in Ranchi: रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में 24 अक्टूबर से चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हो रही है।...

Kerala HC: केरल HC ने कहा – पुजारी नियुक्ति अब योग्यता पर आधारित होगी, जाति-वंश जरूरी नहीं

Kerala HC: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल हाईकोर्ट ने पुजारियों की भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मंदिरों में पुजारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories