Wednesday, June 25, 2025

सबसे पावरफुल सीएम हेमंत, झामुमो के हिस्से बजट का 67.71% [Hemant is the most powerful CM, JMM’s share is 67.71% of the budge]

रांची। झारखंड सरकार के 2025-26 का बजट पेश हो चुका है। इस बजट को देखें तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सबसे पावरफुल हैं। राज्य का कुल बजट 1,45,400 रु. का है। इसमें 91,742 करोड़ योजना बजट है। सीएम के विभाग के पास 40,687.71 रुपए हैं। यानी 44.35%। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह दूसरे नंबर पर हैं। कटौती के बाद भी दीपिका के जिम्मे 15,702 करोड़ का बजट है।

तीसरा स्थान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का है। इनके विभाग को 9,196.59 करोड़ रुपए का बजट मिला है। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन चौथे स्थान पर हैं। इनके विभागों का कुल बजट 6,265 करोड़ है। झामुमो कोटे के मंत्रियों में पेयजल स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद को 4,760 करोड़ और नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार के विभाग को 4,620 करोड़ रु. का बजट मिला है।

अगर राजनीतिक दलों के हिस्सों पर गौर करें, तो कांग्रेस को ~29,292.59 करोड़ हिस्सा मिला यानी कुल बजट का 31.92%।
वहीं, झामुमो को बजट में ~61,627 करोड़ मिले यानी 67.71%।

इसे भी पढ़ें

झारखंड बजटः किस क्षेत्र को कितना मिला ? [Jharkhand Budget: Which region got how much?]

Hot this week

झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा आज [Jharkhand assembly elections announced today]

राज्य में लगेगी आदर्श आचार संहिता रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img