न्यूयार्क। पॉर्न स्टार से जुड़े मामसे में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिये गये। हालांकि फिर उन्हें बेल मिल गयी और वह रिहा हो गये। उन पर पोर्न स्टार के साथ अफेयर और उसे चुप रहने के लिए पैसे देने का आरोप है। मामले में ट्रंप पर 1.22 लाख डॉलर का जुर्माना भी लगा है। मामले की सुनवाई मैनहैटन कोर्ट में हुई। सुनवाई के दौरान अदालत में प्रोसेक्यूटर ने 34 आरोप लगाए, लेकिन ट्रंप ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है। CNN की रिपोर्ट के अनुसार अब इस मामले की अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी। सुनवाई के बाद ट्रम्प फ्लोरिडा चले गए। यहां उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडेन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिका नर्क में जा रहा है और दुनिया हंस रही है।
आगले साल ट्रायल होने की उम्मीद
मैनहैटन कोर्ट में ट्रंप मामले में कुल 57 मिनट तक सुनवाई चली। सुनवाई के दौरान ट्रंप पर आरोप लगा कि ट्रंप ने राज को छिपाने के लिए $130,000 का अवैध तरीके से भुगतान किया। उन्होंने कहा था पोर्न स्टार से संबंध होने की जानकारी सामने आने से उनके राष्ट्रपति बनने के लिए चुनावी अभियान पर असर पड़ता, इसलिए यह भुगतान किया गया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद जज ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप का ट्रायल अगले साल हो सकती है।
सरेंडर करते ही हुए गिरफ्तार
भारतीय समय के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 11:30 बजे ट्रम्प ने कोर्ट के बाहर सरेंडर किया। इसके बाद न्यूयॉर्क पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प को एक कमरे में ले जाकर उनके फिंगरप्रिंट और फोटोग्राफ लिए गए थे। ये कोर्ट और पुलिस रिकॉर्ड्स का हिस्सा बन गए हैं। इसके बाद उन्हें कोर्ट में जज के सामने पेश किया गया। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।