Monday, July 28, 2025

फिल्म समीक्षा- CrazXy: थ्रिल, सस्पेंस और दमदार परफॉर्मेंस से भरपूर रोमांचक फिल्म [Movie Review- CrazXy: An exciting film full of thrill, suspense and strong performances]

मुंबई, एजेंसियां। सोहम शाह स्टारर CrazXy एक हाई-ऑक्टेन, edge-of-the-seat थ्रिलर है, जो दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखती है। एक ग्रिपिंग कहानी, कसा हुआ निर्देशन और शानदार अभिनय इस फिल्म को एक अलग ही स्तर पर ले जाते हैं।

निर्देशक गिरीश मलिक की यह डेब्यू फिल्म हर मोड़ पर नए ट्विस्ट और टर्न्स के साथ रहस्य और रोमांच को गहराता जाता है। इस फिल्म की लेंथ एक घंटा 33 मिनट है। समीक्षकों ने इस फिल्म को 5 में से 3.5 स्टार रेटिंग दी है।

कहानीः

फिल्म की कहानी डॉ अभिमन्यु सूद (सोहम शाह) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक काबिल सर्जन तो है, लेकिन एक अच्छा पिता और इंसान नहीं। उसकी जिंदगी उस वक्त तहस-नहस हो जाती है, जब उसे एक अनजान नंबर से कॉल आता है।

फोन उठाते ही उसकी दुनिया बदल जाती है। एक फिरौती कॉल, एक बैग, और वक्त के खिलाफ दौड़। उसकी बेटी और पूर्व पत्नी बॉबी की जिंदगी खतरे में है। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, हर मोड़ पर नए रहस्य खुलते हैं, जो दर्शकों को लगातार सस्पेंस में रखते हैं। क्या वह अपनी बेटी को बचा पाएगा? कौन उसके पीछे है? CrazXy इन्हीं सवालों के साथ दर्शकों को बांधे रखती है।

अभिनयः

पूरी फिल्म सोहम शाह के कंधों पर टिकी हुई है, और उन्होंने इसे बखूबी निभाया है। तुम्बाड जैसी फिल्म और महारानी जैसी सीरीज से अपनी अलग पहचान बना चुके सोहम इस फिल्म में पूरी तरह छाए हुए हैं।

पूरे समय वह अकेले स्क्रीन पर दिखाई देते हैं, लेकिन उनकी बारीक अदाकारी और चेहरे के एक्सप्रेशन्स इतने प्रभावी हैं कि आपको एक पल के लिए भी फिल्म से नजर हटाने का मन नहीं करेगा। उनकी परफॉर्मेंस ही इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी सोहम शाह हैं, उन्होंने फिल्म के लिए बहुत ही बेहतरीन कहानी चुनी है।

निर्देशनः

गिरीश मलिक ने इस फिल्म के साथ निर्देशन में कदम रखा है और उनकी पकड़ कहानी पर शुरुआत से अंत तक बनी रहती है। उन्होंने सिर्फ एक जबरदस्त स्क्रिप्ट ही नहीं लिखी, बल्कि उसे बखूबी पर्दे पर उतारा भी है।

इसके साथ ही फिल्म की सिनेमेटोग्राफी कमाल की है। सुनील रामकृष्णन बोरकर और कुलदीप ममानिया के कैमरे ने फिल्म के तनाव और रोमांच को शानदार तरीके से कैद किया है। एडिटिंग संयुक्ता काजा और रयथेम लैथ ने किया है, जो कहानी के तेज रफ्तार नैरेटिव को बनाए रखता है।

संगीतः

फिल्म के संगीत में गुलजार के गीत और विशाल भारद्वाज की धुनें शामिल हैं। गाने फिल्म की थीम और सिचुएशन के हिसाब से एकदम सटीक हैं, हालांकि यह वो संगीत नहीं है जिसे फिल्म के बाहर भी बार-बार सुना जाए।

सत्या फिल्म का गीत ‘गोली मार भेजे में’ और इंकलाब फिल्म का ‘अभिमन्यु फंस गया’ को बहुत अच्छा रीमिक्स किया गया है। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर कहानी को प्रभावशाली बनाता है।

फिल्म देखें या नहीः

अगर आप थ्रिलर, रहस्य और हाई-स्टेक ड्रामा पसंद करते हैं, तो CrazXy आपके लिए है। दमदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन सिनेमेटोग्राफी और एक टाइट स्क्रीनप्ले इसे देखने लायक बनाते हैं।

सोहम शाह की यह परफॉर्मेंस और क्लाइमैक्स में छिपा एक गहरा संदेश इस फिल्म को खास बनाता है। कुल मिलाकर, CrazXy एक फ्रेश पर्सपेक्टिव के साथ पेश की गई थ्रिलर है, जो आपको अंत तक बांधे रखेगी। जरूर देखें!

इसे भी पढ़ें

इस फिल्म में तीसरी बार साथ दिखेंगे शाहरुख-अभिषेक, किंग में हुई कास्टिंग

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Dilip Kumar Raj Kapoor: पेशावर में दिलीप कुमार-राज कपूर के घरों का पुनर्निर्माण शुरू, दो साल में बनेंगे विरासत...

Dilip Kumar Raj Kapoor: इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों का...

Rupali Ganguly: रुपाली गांगुली ने पति संग किए सावन सोमवार को महाकाल के दर्शन

Rupali Ganguly: मुंबई, एजेंसियां। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने सावन के पवित्र महीने की तीसरी सोमवारी (Sawan Somwaar) के मौके पर भगवान...

ACB raids: गिरिडीह में सरकारी क्लर्क के घर ACB की रेड, आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्रवाई

ACB raids: गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकारी क्लर्क प्रदीप गोस्वामी के...

Deepika Pandey Singh: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

Deepika Pandey Singh: रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। इसमें...

Micro finance officer: माइक्रो फाइनेंस अधिकारी ने रची झूठी लूट की कहानी, 97 हजार रुपए मित्र देकर की लूट...

Micro finance officer: धनबाद। भारत माइक्रो फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर द्वारा दर्ज कराए गए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इसे...

Religious conversion: जमशेदपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, 11 गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री बरामद

Religious conversion: जमशेदपुर। जमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर...

Workers kidnapped: जामताड़ा के 6 मजदूर तमिलनाडु से लौटे, काम दिलाने का झांसा देकर किया था अपहरण

Workers kidnapped: परिजनों से मांगी गई थी 2 लाख रुपए की फिरौती जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के छह मजदूर...

Ambulance workers on dharna: गुमला में धरना पर बैठे 108 एम्बुलेंस कर्मी, चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

Ambulance workers on dharna: गुमला। गुमला के 108 एम्बुलेंस कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories