Tuesday, July 29, 2025

NIA के वांटेड ‘आक्रमण’ पर ब्रेक, महाकुंभ से लौटते वक्त धराया [Break on NIA’s wanted ‘attack’, caught while returning from Mahakumbh]

रांची। झारखंड पुलिस ने 15 लाख के इनामी नक्सली कमांडर आक्रमण गंझू को गिरफ्तार किया है। वह एनआईए की ओर से दर्ज टेरर फंडिंग के केस में भी लंबे समय से वांटेड था।

बताया जा रहा है कि आक्रमण गंझू को गुप्त सूचना के आधार पर उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह प्रयागराज में अपनी पत्नी और भाई के साथ महाकुंभ स्नान के बाद लौट रहा था।

आक्रमण गंझू प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी का रीजनल कमांडर है। उस पर हत्या, रंगदारी और लेवी वसूली, पुलिस बल पर हमला, कन्स्ट्रक्शंस साइट पर हमले और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं।

पूर्व में उसकी पुलिस के साथ कई बार मुठभेड़ भी हुई थी, लेकिन वह हर बार बच निकलता था। उसकी गिरफ्तारी की फिलहाल आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस उससे गिरफ्तार करने के बाद अज्ञात ठिकाने पर पूछताछ कर रही है।

बिहार में भी वांटेडः

आक्रमण गंझू पर पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग के साथ-साथ बिहार के गया के इलाके में भी प्राथमिकी दर्ज है। उस पर इन इलाकों में 60 से भी अधिक नक्सल हमले करने का आरोप है। वह सीसीएल की आम्रपाली और मगध कोल परियोजनाओं में टेरर फंडिंग का मास्टरमाइंड रहा है।

गृह मंत्रालय के आदेश पर एनआईए ने उसके खिलाफ जांच शुरू की थी। आक्रमण गंझू को नक्सली संगठन में रविंद्र गंझू और आक्रमण जी के नाम से भी जाना जाता रहा है। वह चतरा जिले के लावालौंग थाना अंतर्गत सिलदाग गांव का रहने वाला है।

आक्रमण के घर की 6-7 बार कुर्कीः

पुलिस अलग-अलग मामलों में आक्रमण गंझू के घर पर छह से सात बार कुर्की जब्ती कर चुकी है। लातेहार जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता राजेंद्र साहू की वर्ष 2023 में हुई हत्या के मामले में भी आक्रमण गंझू का नाम आया था।

इस मामले में गिरफ्तार दो शूटरों ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया था कि आक्रमण गंझू के कहने पर राजेंद्र साहू की हत्या की गई थी।

इसे भी पढ़ें

लोहरदगा हथियार बरामदगी: एनआईए ने कुख्यात नक्सलियों से की पूछताछ, महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Health Tips: नाखूनों पर सफेद लकीरें सिर्फ कैल्शियम की नहीं, सेहत के छिपे संकेत भी देती हैं

Health Tips: नई दिल्ली, एजेंसियां। अगर आपके नाखूनों पर सफेद निशान या पतली सफेद लाइनें दिखाई देती हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है।...

Monsoon session: मॉनसून सत्र 1 अगस्त से, विधानसभा क्षेत्र में निषेधाज्ञा, जुलूस-रैली पर रोक

Monsoon session: रांची। षष्ठम झारखंड विधानसभा का तृतीय (मॉनसून) सत्र 1 अगस्त से शुरू हो रहा है। यह 7 अगस्त 2025 तक चलेगा। सत्र...

Protect children skin: मानसून में बच्चों की स्किन को इंफेक्शन से बचाना है ज़रूरी, अपनाएं ये आसान टिप्स

Protect children skin: नई दिल्ली, एजेंसियां। मानसून का मौसम जहां ताजगी और राहत लाता है, वहीं बच्चों की कोमल त्वचा के लिए कई परेशानियां...

Brown sugar smuggler arrested: ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने 17 पुड़िया की बरामद

Brown sugar smuggler arrested: रांची। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 17...

Rain in Jharkhand: झारखंड के कई जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट

Rain in Jharkhand: रांची। झारखंड में आज भी बारिश होगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी...

Border 2: बॉर्डर 2 में मेधा राणा का धमाकेदार डेब्यू, वरुण धवन के साथ रोमांस का तड़का

Border 2: मुंबई, एजेंसियां। सनी देओल की अपकमिंग वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' में एक नई एंट्री हुई है। फिल्म में अब नवोदित एक्ट्रेस...

Bhairav Singh: बीजेपी नेता भैरव सिंह की जमानत याचिका खारिज

Bhairav Singh: रांची। रांची सिविल कोर्ट ने हिंदूवादी नेता भैरव सिंह को जमानत देने से इनकार कर दिया है। भैरव सिंह की जमानत याचिका पर...

Kundan Pahan: कुंदन पाहन पुलिस टीम पर हमला करने के केस में बरी

Kundan Pahan: रांची। रांची सिविल कोर्ट ने सरेंडर के बाद जेल में बंद नक्सली कुंदन पाहन को पुलिस की टीम पर हमला करने के मामले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories