Thursday, August 28, 2025

झारखंड में भी इन्सेफेलाइटिस का कहर, सैकड़ों बच्चे समा चुके हैं काल के गाल में [Encephalitis wreaks havoc in Jharkhand too, hundreds of children have died.]

- Advertisement -

रांची। झारखंड समेत असम और गुजरात जैसे राज्यों में इन्सेफेलाइटिस का कहर जारी है। पूर्वांचल के नामचीन बाल रोग विशेषज्ञ और इन्सेफेलाइटिस उन्मूलन अभियान के चीफ कैंपेनर डॉ. आर.एन. सिंह ने यह दावा किया है। साथ ही उन्होंने एक बार फिर केंद्र सरकार से इन्सेफेलाइटिस के उन्मूलन के लिए नीप (नेशनल प्रोग्राम फार प्रिवे़शन एंड कंट्रोल आफ इन्सेफेलाइटिस) लागू करने की मांग की है।

दर्जनों बार खून से खत लिख चुके हैं डॉ. सिंहः

डॉ. सिंह पूर्वांचल में इन्सेफेलाइटिस उन्मूलन के लिए दस से ज्यादा वर्षों से लगातार लगे रहे हैं। उन्होंने जन-जागरुकता फैलाने के लिए अनेक बार खून से खत भी लिखे। ये उनके प्रयासों का ही सुफल रहा कि गोरखपुर समेत पूर्वांचल में अब इस जानलेवा बीमारी का खतरा लगभग टल गया है। अब इन्सेफेलाइटिस का कहर पूर्वांचल के नौनिहालों पर बेहद कम हो गया है।

योगी की सक्रियता से यूपी में असर बहुत कम हुआः

डॉ. सिंह कहते हैः यह ठीक है कि पूर्वांचल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सक्रिय भागीदारी से इन्सेफेलाइटिस का कहर काफी कम हुआ है लेकिन आपको याद रखना होगा कि असम, झारखंड और गुजरात में इस बीमारी ने सैकड़ों जानें ली हैं। नीप को अभी तक पूरे देश में सक्रिय रूप से लागू नहीं किया गया है।

नेशनल प्रोग्राम (नीप) के जरिये इन्सेफेलाइटिस का देश के हर प्रदेश से अंत हो, हम यही चाहते हैं। इस संबंध में ठीक उसी तरह अभियान चलाने की जरूरत है, जैसा हम लोगों ने पोलियो और स्माल पाक्स के लिए चलाय़ा था। एक बार जब नेशनल प्रोग्राम बन गया तो इन बीमारियों से देश पूरी तरह मुक्त हो सका। यही इन्सेफेलाइटिस के लिए भी करने की जरूरत है।

झारखंड-बिहार और असम की भी स्थिति ठीक नहीः

निरामया क्लिनिक के फाउंडर डॉ. आर. एन. सिंह कहते हैं कि उत्तर प्रदेश, खासकर पूर्वांचल के जिलों से विगत वषों में इन्सेफेलाइटिस पर यकीनन नियंत्रण पाया गया है, लेकिन आप राष्ट्रीय स्तर पर देखें तो चौबीस प्रदेशों व यूनियन टेरीटरीज़ में अभी भी यह महामारी मासूमों को लगातार हताहत कर रही है। हमारे अभियान का लक्ष्य इन्सेफेलाइटिस का पूरे देश से खात्मा करना है, ना कि सिर्फ यूपी के पूर्वांचल से।

डॉ. सिंह बताते हैं कि ऐसी सूचनाएं हैं कि गत 2024 में ही इन्सेफेलाइटिस व एईएस से गुजरात व मध्यप्रदेश में सैकड़ों मासूमों ने दम तोड़ दिया। असम, बिहार और झारखंड की भी स्थिति ठीक नहीं है। इस बीमारी को रोकने का एक ही रास्ता हैः राष्ट्रीय स्तर पर नीप को लागू किया जाए।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में भी इन्सेफेलाइटिस का कहर, सैकड़ों बच्चे समा चुके हैं काल के गाल में

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Ratu Road flyover: रातू रोड फ्लाइओवर पर लग रहे जाम को लेकर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान

Ratu Road flyover: रांची। रांची के रातू रोड फ्लाइओवर पर बने ऑटो स्टैंड और आसपास लग रहे जाम पर झारखंड हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया...

UPSSSC PET 2025: UPSSSC PET 2025 सिटी स्लिप जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें डाउनलोड

UPSSSC PET 2025: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने PET 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी...

Adani Group: अडाणी ग्रुप को राहत कैसे मिली, कमेटी करेगी जांच

Adani Group: रांची। झारखंड में अडाणी ग्रुप को राहत और सहुलियत कैसे मिली, इसकी जांच होगी। अडाणी पावर प्लांट को जमीन और कई अन्य तरह...

मधु कोड़ा केसः मनोज पुनमिया को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल रिवीजन याचिका खारिज

Madhu Koda case: रांची। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी मनोज पुनमिया को झारखंड हाईकोर्ट से झटका लगा है। हाईकोर्ट...

Fraud in Marriage: शादी के नाम पर धोखाधड़ी, शारीरिक शोषण और 25 लाख की ठगी का आरोप

Fraud in Marriage: गोड्डा। नेपाल की एक महिला ने झारखंड के युवक पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। उसने गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी थाना में...

Sudhivya Kumar Sonu: मंत्री सुदिव्य सोनू बोले-छात्र संघ का गठन पूर्णतः लोकतांत्रिक तरीके से होगा

Sudhivya Kumar Sonu: रांची। झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने स्पष्ट किया है कि राज्य के विश्वविद्यालयों में छात्र संघ का...

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने सीतामढ़ी के जानकी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Rahul Gandhi: सीतामढ़ी, एजेंसियां। बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस और विपक्षी दलों की वोट अधिकार यात्रा रंग पकड़ चुका है। इस यात्रा...

JSSC-CGL case: पेपर लीक के नाम पर हुई ठगी

JSSC-CGL case: रांची। सीआइडी की जांच में खुलासा हुआ है कि JSSC-CGL परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ था, बल्कि पेपर लीक के नाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories