रांची। कांग्रेस के नवनियुक्त झारखंड प्रभारी के राजू 5 दिवसीय दौरे पर आज रांची पहुंचेंगे। उनके स्वागत को लेकर सारी जिम्मेदारी पार्टी के नेताओं को दी गयी है। बता दे वह झारखंड में 25 फरवरी तक विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह राज्य के दर्जन भर से ज्यादा जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। पूरे राज्य में तैयारियां जोरों पर हैं, जगह-जगह पोस्टर और होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। बैठक में विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, महानगर अध्यक्ष डॉ कुमार राजा, जिला ग्रामीण अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
जानिए किन कार्यक्रमों में शामिल होंगे
21 फरवरी – रांची में पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक
22 फरवरी – चाईबासा दौरा
23 फरवरी – रांची में बोर्ड-निगम के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, मंत्री और विधायकों से मुलाकात
24 फरवरी हजारीबाग दौरा
25 फरवरी लापुंग में रांची, खूंटी, गुमला और लोहरदगा जिला कमेटी की बैठक
इसे भी पढ़ें