सुसाइड के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार
भुवनेश्वर, एजेंसियां। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक नेपाली छात्रा का शव मिला है। वह कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) की बी-टेक थर्ड ईयर की स्टूडेंट थी। पुलिस के मुताबिक, छात्रा प्रकृति लामसाल ने कथित तौर पर आत्महत्या की थी। उसका शव हॉस्टल में बरामद हुआ है।
नेपाली छात्रों ने किया प्रदर्शनः
नेपाल के छात्रों ने इस घटना को लेकर कैंपस में यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि प्रकृति के बैच का ही एक भारतीय छात्र उसे प्रताड़ित कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह उसका बॉयफ्रेंड था।
स्टूडेंट्स का कहना है कि शिकायतों के बाद भी यूनिवर्सिटी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। छात्रों ने यह आरोप भी लगाया कि यूनिवर्सिटी ने मामले को दबाने की कोशिश की।
हालांकि, मृतक छात्रा के चचेरे भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भारतीय छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है।
कथित AUDIO सोशल मीडिया पर वायरलः
सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल है, जिसमें एक लड़की और एक लड़के बीच कॉल पर बात हो रही है। लड़का उस लड़की को लगातार फोन पर गंदी-गंदी गालियां दे रहा है। दोनों के बीच किसी मुद्दे को लेकर बहस हो रही है।
लड़का लड़की से माफी मांगने के लिए कहता है। इस पर युवती लड़के से माफी मांग लेती है। दोनों के बीच लंबी बहस के बाद, लड़की रोने लगती है।
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह कॉल रिकॉर्डिंग प्रकृति और आरोपी लड़के के बीच बातचीत की है।
इसे भी पढ़ें
ओडिशा वॉरियर्स ने जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी को 2-1 से हरा कर जीता खिताब