नई दिल्ली ,एजेंसियां | देशभर में गर्मी अपने चरम पर है। उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी इतनी भीषण है कि तापमान 49 डिग्री को पार कर चुका है।
दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना ने भयंकर गर्मी को देखते हुए लेबर एवं श्रमिकों के लिये दोपहर 12-3 बजे सवेतन छुट्टी रखने के आदेश दिए हैं।
गर्मी से उब चुके देशवासियों को अब मानसून का बेसब्री से इंतजार हैं। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पूर्वानुमान जताया है।
समाचार एजेंसी के अनुसार, वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि मानसून के लिए इस बार अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। हमारा अनुमान है कि आने वाले 24 घंटे में मानसून केरल में दस्तक दे सकता है।
अगले 24 घंटे में केरल में एंट्री ले सकता है मानसून
आईएमडी ने अपने वक्तब्य में बताया कि 30 मई को दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब सहित राजस्थान में बारिश होने की संभावना है।
वहीं, आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार के अनुसार आने वाले 24 घंटे में मानसून केरल में आ सकता है।
इन राज्यों में हीटेवेव को लेकर अलर्ट
हालांकि, कई राज्यों में हीटवेव अब भी बड़ी परेशानी बना हुआ है। मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए बिहार, झारखंड और ओडिशा में गंभीर हीटवेव से बचने का अलर्ट जारी किया गया है।
बता दें कि अनुमान के मुताबिक अगले 3 दिनों के बाद बंगाल की खाड़ी से जब पूर्वी राज्यों में नमी आएगी तब वहां कि स्थिति में सुधार होगा।
इसे भी पढ़ें
24 घंटे में रूसी सैनिकों के साथ लड़ाई में यूक्रेन के 400 सैनिकों की मौत