Wednesday, July 30, 2025

रांची में डेंगू और चिकनगुनिया का कहर

500 से ज्यादा पीडि़त मिले

रांची। झारखंड में डेंगू और चिकनगुनिया का बढ़ता प्रकोप डराने लगा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक इन दोनों बीमारियों के 500 से ज्यादा मरीज मिले हैं। इसे लेकर विभाग ने अलर्ट जारी किया है। राज्य मुख्यालय ने सभी जिलों के सिविल सर्जन को पत्र लिखकर डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया के मामलों पर नजर रखने को कहा है।

साथ ही, सभी सरकारी अस्पतालों में इन बीमारियों के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में फिलहाल डेंगू के 15 मरीज भर्ती हैं, जिनका इलाज आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है।

रांची में डेंगू के सबसे ज्यादा मरीज 

डेंगू के सबसे ज्यादा मरीज रांची में पाये गये हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर महीने में रांची में डेंगू के लिए 529 सैंपल की जांच की गई। इनमें से 71 पॉजिटिव केस पाए गए. चिकनगुनिया के भी इतने ही सैंपल की जांच में 98 लोग इससे पीड़ित पाये गये। पूरे राज्य की बात करें तो इस महीने कुल 1092 सैंपल की जांच में 141 लोग डेंगू और 182 लोग चिकनगुनिया से पीड़ित पाए गए है।

नगर निगम कर रहा सर्वे

वहीं, रांची के नगर निगम ने शहर के तीन वाडा में डेंगू के लार्वा की जांच के लिए सैंपल सर्वे किया। वार्ड नंबर 51, 52 और 53 के घरों से जुटाये गये सैंपल में कुल 552 घरों में डेंगू के लार्वा पाये गये है। इस रिपोर्ट के आधार पर रांची की मेयर आशा लकड़ा ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया है कि निगम क्षेत्र में युद्ध स्तर पर कोल्ड फॉगिंग शुरू करायें। इसके साथ ही नालियों और जलजमाव वाले क्षेत्रों में हैंड स्प्रे का भी निर्देश दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया निर्देश

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने सभी सिविल सर्जन को भेजे गये निर्देश में कहा है कि इन बीमारियों के सैंपल जांच से लेकर इलाज तक की व्यवस्था पर निगरानी रखें।

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Pahalgam attack: संयुक्त राष्ट्र ने माना- पहलगाम हमले के लिए TRF जिम्मेदार, कहा- आतंकी संगठन ने अटैक की 2...

Pahalgam attack: नई दिल्ली, एजेंसियां। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की सेंक्शंस मॉनिटरिंग टीम ने ग्लोबल टेररिज्म संगठनों पर बुधवार को रिपोर्ट जारी की। इसमें...

Reliance Industries: रिलायंस इंडस्ट्रीज बनी भारत की सबसे बड़ी कंपनी, Fortune Global 500 में कायम शीर्ष स्थान

Reliance Industries: नई दिल्ली, एजेंसियां। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 2025 की Fortune Global 500 लिस्ट में एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा है।...

Saavan: सावन में शिव के 108 नामों का करें जाप, हर संकट होगा समाप्त!

Saavan: नई दिल्ली, एजेंसियां। सावन का पावन महीना भगवान शिव की उपासना और कृपा प्राप्ति का सबसे उपयुक्त समय माना जाता है। सावन 2025...

Bihar bus: बिहार की बसों में अब आगे की 4 सीटें महिलाओं के लिए होंगी आरक्षित

Bihar bus: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार ने महिला यात्रियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य...

मॉनसून का प्रकोप: हिमाचल से लेकर मध्य प्रदेश तक तबाही का मंजर

Monsoon fury: नई दिल्ली, एजेंसियां। देश के विभिन्न हिस्सों में मॉनसूनी बारिश ने तबाही मचा रखी है। हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश...

Nitish Kumar masterplan: नीतीश कुमार का मास्टरप्लान: चुनाव से पहले तेजस्वी यादव को मात देने की तैयारी!

Nitish Kumar masterplan: पटना, एजेंसियां। बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव में केवल तीन महीने का समय बाकी है, और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने...

TVF Pitchers: टीवीएफ की ‘पिचर्स’ ने IMDb पर 9.1 रेटिंग से मचाया धमाल, बिना ड्रामा के दिल छूने वाली...

TVF Pitchers: मुंबई, एजेंसियां। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर वेब सीरीज का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, और कुछ शोज ने दर्शकों के दिलों में...

PM Modi: नेहरू का नाम लेते ही बिफरी कांग्रेस, बोली- पीएम मोदी और शाह को है ‘OCD’

PM Modi: नई दिल्ली, एजेंसियां। लोकसभा में मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान संबंधों पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories