Wednesday, July 30, 2025

धनबाद रेल मंडल को मिली मिलिंग मशीन, यात्रियों की बढ़ेंगी सुविधाएं [Dhanbad Railway Division gets milling machine, facilities for passengers will increase]

धनबाद। भारतीय रेलवे अब विकसित देशों की तर्ज पर ट्रेन यात्रियों को बेहतर सफर का अनुभव देने के लिए तैयार है। धनबाद रेल मंडल में पहली बार रेल मिलिंग मशीन का इस्तेमाल कर ट्रैक को सुगम और जर्क-फ्री बनाया जाएगा। डीआईएम कमल किशोर सिन्हा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह मशीन ट्रैक की ऊपरी सतह को ग्राइंड कर उसे पूरी तरह दुरुस्त करेगी। इससे ट्रेन के चलने के दौरान यात्रियों को खटखट की आवाज सुनाई नहीं देगी।

रेल मिलिंग मशीन की विशेषताएः

यह मशीन ट्रैक की सतह को समतल बनाती है।
रेल के जोड़ वाले स्थानों को पूरी तरह स्मूथ करती है।
ट्रेन चलने और खड़े होने के दौरान यात्रियों को झटके महसूस नहीं होंगे।
मौके पर एडीआरएम विनीत कुमार, सीनीयर डीसीएम अमरेश कुमार, सीनियर डीओएम अंजय तिवारी, सीनियर डीईएन प्रदीप कुमार और सीनियर डीएमई चंद्रशेखर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

धनबाद मंडल लगातार कर रहा बेहतरः

धनबाद डिवीजन ने लोडिंग और राज्स्व में अपनी स्थिति मजबूत रखी है। दिसंबर महीने में धनबाद डिवीजन की मालगाड़ी लोडिंग, बिलासपुर मंडल से सात गाड़ियां कम रही। इसके बावजूद इस वित्तीय वर्ष में धनबाद डिवीजन ने लोडिंग में 3.8 मिलियन टन की बढ़त बनाई है।

राजस्व में बड़ा अंतर

धनबाद डिवीजन ने इस वित्तीय वर्ष में 19,957 करोड़ रुपये की राजस्व आमदनी की है, जो बिलासपुर डिवीजन से 2,232 करोड़ रुपये ज्यादा है। इस प्रदर्शन ने धनबाद डिवीजन को देश में मालगाड़ी लोडिंग और कमाई के मामले में शीर्ष पर बनाए रखा है।

इसे भी पढ़ें

सामान्य श्रेणी के यात्रियों के लिए किफायती दाम पर मांस की पेशकश कर रहा भारतीय रेलवे

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 अगस्त को धनबाद में, डीसी ने किया तैयारियों का निरीक्षण

Draupadi Murmu: धनबाद। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 1 अगस्त को धनबाद आ रही हैं। उनके आगमन को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही...

Rape Case revealed: 14 साल की बच्ची बनी मां, तो दुष्कर्म का हुआ खुलासा

Rape Case revealed: रांची। राजधानी रांची में एक सनसनीखेज दुष्कर्म के मामले का खुलासा हुआ है। एक 14 साल की बच्ची जब मां बनी, तब...

Dhanbad traffic: 1 अगस्त को बदला रहेगा धनबाद का ट्रैफिक

Dhanbad traffic: धनबाद। राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर 1 अगस्त का धनबाद शहर का ट्रैफिक बदला रहेगा। ट्रैफिक में ये बदलाव रहेंगेःबरटांड़ बस स्टैंड...

Smriti Irani: जब ‘तुलसी’ बनीं स्मृति ईरानी – शोभा कपूर की नजर से बदला टीवी का इतिहास

Smriti Irani: मुंबई, एजेंसियां। एकता ने बताया कि स्मृति को इस शो में कास्ट करने का श्रेय उनकी मां शोभा कपूर को जाता है।...

Raid on illegal liquor: गिरिडीह में अवैध शराब पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 5 आरोपी गिरफ्तार

Raid on illegal liquor: गिरिडीह। जिले के खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों...

Share Market : लार्सन एंड टुब्रो की मजबूत कमाई से शेयर बाजार में तेजी, Sensex और Nifty हरे निशान...

Share Market: मुंबई, एजेंसियां। बुधवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी हुई। BSE Sensex और Nse Nifty दोनों ही हरे निशान पर...

Tulsi return: तुलसी की वापसी ने जगाईं पुरानी यादें, ‘क्योंकि सास भी…’ के सीजन 2 ने मचाया धमाल

Tulsi return: मुंबई,एजेंसियां। लोकप्रिय टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के दूसरे सीजन की शुरुआत हो चुकी है और पहले ही एपिसोड...

Jharkhand Housing: झारखंड आवास बोर्ड अब बेचेगा प्लॉट, 5.50 एकड़ में बनेगी आधुनिक रिहायशी कॉलोनी

Jharkhand Housing: रांची। झारखंड आवास बोर्ड अब प्लॉट बेचेगा। राज्य गठन के बाद पहली बार आवास बोर्ड अब लोगों को घर बनाने के लिए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories