Monday, July 28, 2025

12 जिले में घने कोहरे का यलो अलर्ट, पारा 1.6 डिग्री चढ़ा [Yellow alert for dense fog in 12 districts, mercury rises by 1.6 degrees]

झारखंड में बर्फीली हवाओं का असर हुआ कम

रांची। रांची सहित झारखंड पर एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से रांची सहित राज्य के अधिकतर जिलों का पारा चढ़ गया है।

न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पारा चढ़ने से ठंड से हल्की राहत मिली है। बर्फीली हवाओं की रफ्तार भी कम हुई है।

पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 24.6 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 9.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

हालांकि, रांची का कांके राज्य में अब भी सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आज से आसमान में बादल छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इस वजह से सर्दी कुछ कम सताएगी।

राजधानी के तापमान में आएगा बदलावः

राजधानी का न्यूनतम तापमान सोमवार से फिर दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। 7 से 11 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इस दौरान सुबह में धुंध और कोहरा रह सकता है। इसके बाद आसमान साफ रहेगा।

12 जिले में घने कोहरे का यलो अलर्टः

इधर, मौसम विभाग ने पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा क्षेत्र में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान सड़क पर वाहन चलाने में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

7 जनवरी को आसमान साफ होते ही एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। 10 जनवरी तक रांची सहित अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे जा सकता है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में ठंड और कोहरे का कहर, आने वाले सप्ताह में तापमान में गिरावट होने की संभावना

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Dilip Kumar Raj Kapoor: पेशावर में दिलीप कुमार-राज कपूर के घरों का पुनर्निर्माण शुरू, दो साल में बनेंगे विरासत...

Dilip Kumar Raj Kapoor: इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों का...

Rupali Ganguly: रुपाली गांगुली ने पति संग किए सावन सोमवार को महाकाल के दर्शन

Rupali Ganguly: मुंबई, एजेंसियां। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने सावन के पवित्र महीने की तीसरी सोमवारी (Sawan Somwaar) के मौके पर भगवान...

ACB raids: गिरिडीह में सरकारी क्लर्क के घर ACB की रेड, आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्रवाई

ACB raids: गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकारी क्लर्क प्रदीप गोस्वामी के...

Deepika Pandey Singh: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

Deepika Pandey Singh: रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। इसमें...

Micro finance officer: माइक्रो फाइनेंस अधिकारी ने रची झूठी लूट की कहानी, 97 हजार रुपए मित्र देकर की लूट...

Micro finance officer: धनबाद। भारत माइक्रो फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर द्वारा दर्ज कराए गए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इसे...

Religious conversion: जमशेदपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, 11 गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री बरामद

Religious conversion: जमशेदपुर। जमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर...

Workers kidnapped: जामताड़ा के 6 मजदूर तमिलनाडु से लौटे, काम दिलाने का झांसा देकर किया था अपहरण

Workers kidnapped: परिजनों से मांगी गई थी 2 लाख रुपए की फिरौती जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के छह मजदूर...

Ambulance workers on dharna: गुमला में धरना पर बैठे 108 एम्बुलेंस कर्मी, चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

Ambulance workers on dharna: गुमला। गुमला के 108 एम्बुलेंस कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories