Monday, July 28, 2025

झारखंड प्रशासनिक सेवा: मनोज कुमार और अमित कुमार को मिला दंड, 3 हुए दोषमुक्त [Jharkhand Administrative Service: Manoj Kumar and Amit Kumar got punishment, 3 acquitted]

रांची। झारखंड सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा (झाप्रसे ) के पांच अधिकारियों के खिलाफ चल रही विभागीय कार्रवाई का निष्पादन कर दिया है। इस कार्रवाई में नामकुम के तत्कालीन अंचल अधिकारी मनोज कुमार और बंशीधर नगर पंचायत गढ़वा के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार को दंडित किया गया, जबकि टाटीझरिया के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुदिनी टुडू और रामगढ़ के तत्कालीन भूमि सुधार उप-समाहर्ता गौरांग महतो को दोषमुक्त करार दिया गया।

इसके अलावा, जामताड़ा के तत्कालीन भूमि सुधार उप समाहर्ता प्रभात कुमार को निलंबन मुक्त कर दिया गया।

मनोज कुमार पर आरोप था सूचना शपथ-पत्र उपलब्ध नहीं कराया

नामकुम के तत्कालीन अंचल अधिकारी मनोज कुमार पर आरोप था कि उन्होंने सुरेंद्र कुमार सिंह को जनसूचना पदाधिकारी के रूप में आवेदक को सूचना शपथ-पत्र उपलब्ध नहीं कराया और सूचना आयोग के समक्ष अपना पक्ष नहीं रखा। जिसके बाद झारखंड सरकारी सेवक नियमावली-2016 के तहत दो बार शो-कॉज भी किया गया लेकिन मनोज कुमार जवाब देना मुनासिब नहीं समझा। जिस कारण, रांची जिला प्रशासन ने राज्य सरकार से आगे की कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद विभागीय कार्रवाई में उन्हें दोषी मानते हुए निंदन की सजा दी गई है।

अमित कुमार पर सोलर लाइट और फोगिंग मशीन मामले में गड़बड़ी का आरोप

गढ़वा के बंशीधर नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार पर सोलर लाइट के इंस्टालेशन, फोगिंग मशीन के खरीदने और अन्य मामलों में गड़बड़ी का आरोप था। जिसपर नगर विकास और आवास विभाग ने राज्य सरकार को आगे की कार्रवाई की अनुशंसा की। विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने पर उनकी दो वेतन वृद्धि पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया है।

कुमुदिनी पर 18.69 लाख रुपए गड़बड़ी और गौरांग पर था लापरवाही का आरोप

टाटीझरिया के तत्कालीन बीडीओ कुमुदिनी टुडू को मनरेगा योजनाओं में गड़बड़ी के आरोप से मुक्त कर दिया गया। दरअसल, टाटीझरिया के बीडीओ पद पर पदस्थापित रहने के दौरान वित्तीय वर्ष 2016- 17, 2017-18 में खैरा पंचायत की मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन में गड़बड़ी करने का आरोप था।

उन पर 35 डोभा और तालाब की योजनाओं में बिना जांच किये लगभग 18.69 लाख रुपए भुगतान का आरोप था। हजारीबाग डीसी ने स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने के बाद राज्य सरकार को आगे की कार्रवाई की अनुशंसा की थी। उसमें टुडू द्वारा प्रस्तुत तथ्यों एवं स्पष्टीकरण के जवाब से संतुष्ट होते हुए सरकार ने भविष्य में सचेत रहते हुए आरोप मुक्त करने का निर्णय लिया।

तो वहीं, रामगढ़ के तत्कालीन भूमि सुधार उप-समाहर्ता गौरांग महतो पर गोला थाना क्षेत्र में गोलीकांड की घटना में लापरवाही बरतने के आरोप थे, लेकिन उनके स्पष्टीकरण के बाद उन्हें दोषमुक्त कर दिया गया।

प्रभात कुमार पर राज्य सरकार का आदेश न मानने का आरोप

जामताड़ा के तत्कालीन भूमि सुधार उप-समाहर्ता प्रभात कुमार को राज्य सरकार ने निलंबन मुक्त कर दिया है। प्रभात कुमार पर आरोप था कि राज्य सरकार ने 23 सितंबर 2021 को जारी अधिसूचना के तहत उन्हें भूमि सुधार उप-समाहर्ता के पद पर पदस्थापित किया था लेकिन सरकार के इस आदेश के बाद भी उन्होंने योगदान नहीं दिया। प्रभात कुमार का पक्ष सुनने के बाद उन्हें निलंबन मुक्त कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

आमिर खान शाहरुख-सलमान संग फिल्म करने के लिए काफी एक्साइटेड है, कहा सही स्क्रिप्ट हैं का इंतज़ार 

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Dilip Kumar Raj Kapoor: पेशावर में दिलीप कुमार-राज कपूर के घरों का पुनर्निर्माण शुरू, दो साल में बनेंगे विरासत...

Dilip Kumar Raj Kapoor: इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों का...

Rupali Ganguly: रुपाली गांगुली ने पति संग किए सावन सोमवार को महाकाल के दर्शन

Rupali Ganguly: मुंबई, एजेंसियां। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने सावन के पवित्र महीने की तीसरी सोमवारी (Sawan Somwaar) के मौके पर भगवान...

ACB raids: गिरिडीह में सरकारी क्लर्क के घर ACB की रेड, आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्रवाई

ACB raids: गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकारी क्लर्क प्रदीप गोस्वामी के...

Deepika Pandey Singh: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

Deepika Pandey Singh: रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। इसमें...

Micro finance officer: माइक्रो फाइनेंस अधिकारी ने रची झूठी लूट की कहानी, 97 हजार रुपए मित्र देकर की लूट...

Micro finance officer: धनबाद। भारत माइक्रो फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर द्वारा दर्ज कराए गए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इसे...

Religious conversion: जमशेदपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, 11 गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री बरामद

Religious conversion: जमशेदपुर। जमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर...

Workers kidnapped: जामताड़ा के 6 मजदूर तमिलनाडु से लौटे, काम दिलाने का झांसा देकर किया था अपहरण

Workers kidnapped: परिजनों से मांगी गई थी 2 लाख रुपए की फिरौती जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के छह मजदूर...

Ambulance workers on dharna: गुमला में धरना पर बैठे 108 एम्बुलेंस कर्मी, चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

Ambulance workers on dharna: गुमला। गुमला के 108 एम्बुलेंस कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories