Wednesday, October 22, 2025

चैंपियंस ट्रॉफीः भारत-पाक की भिड़ंत 23 फरवरी को [Champions Trophy: India-Pak clash on 23 February]

- Advertisement -

ICC ने न्यूट्रल वेन्यू दुबई चुना, भारत सेमीफाइनल-फाइनल में पहुंचा तो ये मैच भी यहीं होंगे

दुबई, एजेंसियां। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान का मैच 23 फरवरी को खेला जाएगा। यह महामुकाबला UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के मैचों की मेजबानी के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई शहर को न्यूट्रल वेन्यू के रूप में चुना गया है। PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी और UAE के मंत्री शेख नाहयान अल मुबारक के बीच इसे लेकर बैठक हुई।

19 फरवरी से शुरू होगा टूर्नामेंटः

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 19 फरवरी को मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा। फाइनल 9 मार्च को लाहौर होगा। टीम इंडिया का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से होगा। टीम इंडिया अगर नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करती है तो सेमीफाइनल और फाइनल भी दुबई में होंगे।

भारत का पहला मुकाबला 20 फरवरी कोः

भारतीय टीम का पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के साथ होगा, जबकि आखिरी मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा। दोनों सेमीफाइनल (4 और 5 मार्च) व फाइनल के लिए एक रिजर्व डे भी रखा गया है।

15 में से 5 मैच UAE में होंगेः

8 टीमों के बीच 15 मैच का टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च तक चलना है। भारत अपने तीनों ग्रुप स्टेज मैच UAE में खेलेगा। अगर भारत क्वालीफाई करता है तो यहां एक सेमीफाइनल और फाइनल भी खेला जाएगा, जबकि टूर्नामेंट के बाकी 10 मैच पाकिस्तान में हो सकते हैं।

भारत-पाक एक दूसरे के देश में नहीं खेलेंगे मैचः

ICC की बैठक में तय हुआ था कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी के मैच पाकिस्तान के बजाय न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगा। साथ ही भारत में 2027 तक होने वाले सभी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तानी टीम भी भारत नहीं आएगी। उसके मैच भी न्यूट्रल वेन्यू पर होंगे। भारत में 2025 विमेंस वनडे वर्ल्ड कप, 2026 में टी-20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में होना है।

इसे भी पढ़ें

विमेंस क्रिकेट में भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mehul Choksi: चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ, बेल्जियम ने दिया हरी झंडी

Mehul Choksi: बेल्जियम, एजेंसियां। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने की दिशा में भारत को बड़ी सफलता मिली है। बेल्जियम की...

JPSC JET 2025: झारखंड पात्रता परीक्षा अब पांच शहरों में, आवेदन 30 अक्टूबर तक

JPSC JET 2025: रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) ने राज्य गठन के बाद दूसरी बार झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी...

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट्स: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी

8th Pay Commission: नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर के लगभग एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का बेसब्री...

Delhi government: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेगा एक मॉडल छठ घाट

Delhi government: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में छठ पूजा 2025 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 17...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के रोजगार वादे पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले– “29 लाख करोड़ चाहिए, कैसे देंगे?”

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा “हर परिवार से एक...

Chhath Ghat inspection: रांची में छठ घाटों पर पहुंचे DC और SSP, महिला पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी

Chhath Ghat inspection: रांची। रांची में महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धा और आस्था के इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी...

Bihar Elections: वोट बैंक की राजनीति, RJD, BJP और JDU ने चुने अपने उम्मीदवार जातीय समीकरण के अनुसार

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। इस बार सभी बड़े दलों...

Pitabas Panda murder case: ओडिशा: पीताबास पांडा मर्डर केस में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी, पूर्व विधायक बिक्रम पांडा शामिल

Pitabas Panda murder case: भुवनेश्वर, एजेंसियां। ओडिशा पुलिस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और सीनियर एडवोकेट पीताबास पांडा की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories