हजारीबाग। टाटीझरिया पंचायत के बिशाय के अशोक मुर्मू की राजस्थान में मौत हो गयी। बताया जाता है कि अशोक ट्रांसमिशन लाइन में मजदूरी का काम करता था।
वह टावर लगाने के दौरान नीचे काम कर रहा था की तभी उस पर टावर से भारी लोहा गिर गया। इसमें उसके गर्दन के पास गंभीर चोट लग गई और उसकी मौत हो गई।
क्या कह रहे परिजन
परिजन ने बताया कि अशोक तीन महीने पहले टावर लाइन में मजदूरी का काम करने के लिए राजस्थान गया था। मौत की सूचना मिलने के बाद गांव में मातम छा गया। वह घर में एक लौता कमाने वाला प्रमुख सदस्य था। सूत्रों के मुताबिक उसका शव जल्द ही गांव लाया जाएगा।
इसे भी पढ़ें