Thursday, July 31, 2025

तेजस्विनी कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन

रांची। झारखंड राज्य तेजस्विनी कर्मचारी संघ ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर राजधानी रांची में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद ज्ञापन भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम सौंपा गया। इन कर्मचारियों का कहना है कि बीते 7 अगस्त को भी इन्होंने अपनी मांगों के साथ मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया था।

उस दिन 3 प्रतिनिधि मंडल के साथ मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि एक सप्ताह के उनकी मांगों को वे मुख्यमंत्री के पास ररखेंगी। 15 दिन से भी ज्यादा का समय बीत गया है, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई पहल नहीं हुई है। इसलिए वे पुन:  सड़क पर उतरे हैं।

उनका कहना है कि इन लोगों ने कई बार मुख्यमंत्री के पास, बाल विकास मंत्री के पास, विभागीय निदेशक के पास, सचिव के पास अपनी मांग रखी है। कई बार शिष्टमंडल से वार्ता भी हुई, लेकिन कोई सकारात्मक पहल नहीं हो सकी। इसलिए मजबूरन इनको आंदोलनरत होना पड़ा है।

ये हैं मांगें

कर्मचारियों की मुख्य मांग है उनका स्थाई समायोजन करना। जब तक समायोजन नहीं होता तब तक दीर्घकालिक अवधि विस्तार करना। तेजस्विनी कर्मचारियों को यात्रा भत्ता देना। तेजस्विनी महिला कर्मचारियों की कार्यक्षेत्र में सुरक्षा की गारंटी एवं मातृत्व अवकाश देना।

कर्मचारियों को दुर्गम एवं पहाड़ी भत्ता के साथ-साथ राज्य कर्मियों की भांति सभी सुविधा देना। तेजस्विनी कर्मचारियों ने बताया कि उपरोक्त पांच सूत्री मांग को विभाग द्वारा पूरा नहीं किया गया। संघ विभागीय सचिव से लगातार अपनी मांगों को पूरा करने के लिए प्रयासरत है।

लेकिन आज तक सिर्फ कोरा आश्वासन ही मिलता रहा। मुख्यमंत्री सचिवालय भी लंबित मांगों को पूरा करने के लिए पत्र भेजी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए तेजस्विनी कर्मचारी जिनकी संख्या 10000 से अधिक है आंदोलन करने को मजबूर हैं।

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Goods train derailed: कोडरमा-कोवाड़ रूट पर मालगाड़ी पटरी से उतरी; ट्रेनों का परिचालन ठप

Goods train derailed: गिरिडीह। गिरिडीह जिले में एक बड़ा रेल हादसा हो गया। कोडरमा-कोवाड़ रूट पर कोवाड़-सलैया रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 9/10...

JPSC: झारखंड में JPSC 14वीं परीक्षा का इंतजार खत्म, आयोग जल्द जारी करेगा नोटिफिकेशन

JPSC: रांची। झारखंड सरकार ने सरकारी सेवा में अधिकारी बनने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए JPSC 14वीं...

Rinku Ghosh exposed: रिंकू घोष ने भोजपुरी सिनेमा की कड़वी सच्चाई से किया पर्दा फ़ाश

Rinku Ghosh exposed: नई दिल्ली, एजेंसियां। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री रिंकू घोष ने हाल ही में एक इंटरव्यू में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की...

Money laundering case: कोर्ट ने वाड्रा चार्जशीट पर सुनवाई 2 अगस्त तक टाली

Money laundering case: गुरुग्राम,एजेंसियां। गुरुग्राम जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दाखिल चार्जशीट पर...

Mayawati reaction on US tariff: अमेरिका के टैरिफ पर मायावती की प्रतिक्रिया: केन्द्र सरकार से जताई उम्मीद

Mayawati reaction on US tariff: लखनऊ, एजेंसियां। बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 25% आयात शुल्क एवं...

Blood testing: ब्लड टेस्टिंग से शुरू हुआ चमत्कार, CRIB ब्लड ग्रुप ने खोल दिए चिकित्सा के नए रास्ते

Blood testing: बेंगलुरु, एजेंसियां। कर्नाटक के कोलार जिले में 38 वर्षीय महिला की हार्ट सर्जरी से पहले की गई ब्लड टेस्टिंग में एक चौंकाने वाला...

Minimum Balance: इन बैंकों ने खत्म किया मिनिमम बैलेंस रखने का नियम

Minimum Balance: मुंबई, एजेंसियां। सेविंग्स अकाउंट रखने वाले ग्राहकों को अब अपने खाते में मिनिमम बैलेंस रखने की चिंता नहीं करनी होगी। कई सरकारी...

Oil deal: अमेरिका और पाकिस्तान में ऑयल डील, तेल निकालने में भी मदद करेगा, ट्रम्प बोले- क्या पता एक...

Oil deal: वॉशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तान के साथ ऑयल डील होने का ऐलान किया है। इसके तहत पाकिस्तान के तेल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories