Tuesday, June 24, 2025

भारत 2035 तक तैयार कर लेगा अपना स्पेस स्टेशन [India will prepare its space station by 2035]

2040 तक भारतीय को चांद पर उतारने का लक्ष्य

बेंगलुरु, एजेंसियां। भारत 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बना लेगा और 2040 तक चांद पर भारतीय के कदम पड़ेंगे। यह ऐलान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया है।

उन्होंने कहा कि 2035 तक भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन होगा। 2040 तक एक भारतीय को चांद पर भेजने की योजना है। जितेंद्र सिंह के मुताबिक, 2026 तक गगनयान मिशन के तहत पहला भारतीय एस्ट्रोनॉट स्पेस में जाएगा। गगनयान भारत का पहला ह्यूमन स्पेस फ्लाइट मिशन है।

3 देशों के पास अपने स्पेस स्टेशन:

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के अलावा चीन, रूस और अमेरिका के अपने स्पेस स्टेशन हैं। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (INS) को 1998 में लॉन्च किया गया था।

इसमें अमेरिका, रूस, यूरोप, जापान और कनाडा समेत कई देश शामिल हैं। चीन का तियांगोंग स्पेस स्टेशन 2022 में चालू हुआ था। सोवियत यूनियन ने 1986 में मीर नाम का स्पेस स्टेशन लॉन्च किया था।

इसे भी पढ़ें

PM मोदी ने 3 परम रुद्र सुपरकंप्यूटर लॉन्च किये 

Hot this week

Panchayat Season 4: जानिए कैसा है Panchayat Season 4 का पहला ऐपिसोड ? क्या कह रही viewers ? [Panchayat Season 4: Know how is...

मुंबई, एजेंसियां। 'पंचायत' का चौथा सीजन आखिरकार रिलीज हो...

Patna Mahavir Temple: पटना महावीर मंदिर से 20 लाख की ठगी [20 lakhs fraud from Patna Mahavir Mandir]

Patna Mahavir Temple: पटना, एजेंसियां। पटना के प्रसिद्ध महावीर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img