Thursday, October 23, 2025

रसोईया और साहियाओं की पीड़ाः काम कर भी उतना नहीं पाते, जितना वो घर बैठे पा रहीं [The pain of cooks and maids: they are not able to work as much as they were able to do sitting at home.]

- Advertisement -

रांची। झारखंड में मंईयां सम्मान योजना की चर्चा चहुओर है। राज्य की महिलाओं को ये योजना खूब भा रही है। हेमंत सोरेन सरकार से पहले किसी भी सरकार ने इस तरह का प्रयोग नहीं किया था। शुरुआत के चार माह में 1000 रुपये दिये गये और अब राशि बढ़ाकर 2500 रुपये कर दी गई है। गांव देहात के इलाकों में महिलाओं के पास बचत तो छोड़, आमदनी के भी साधन नहीं होते।

लेकिन इस योजना का असर देखिए कि अब महिलाओं को साल में 30000 हजार रूपये बैठे बिठाए मिल जाएंगे। महिलाओं में इसे लेकर खूब उत्साह है। लेकिन राज्य में महिलाओं की स्थिति का एक दूसरा रंग भी है। राज्य के हजारों सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में सेवा दे रही रसोइया और जल जीवन मिशन व स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं को धरातल पर उतारने में अहम भूमिका निभा रही जल सहियाओं की व्यथा कुछ और है।


स्कूली बच्चों के लिए सप्ताह में छह दिन खाना बनाने के बाद एक रसोइया को महीने के 1900 से 2000 रुपये मिलते हैं। वहीं जल जीवन मिशन व स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं को धरातल पर उतारने में अहम भूमिका निभा रही जल सहियाओं को महीने के 2000 हजार मिलते हैं। वहीं मंईयां सम्मान योजना के तहत 18 से 50 साल तक की महिलाओं को घर बैठे 2500 रुपये मिलेंगे। इससे रसोइयों और जल सहियाओं में भारी असंतोष है।

समय-समय पर रसोइया और जल सहिया राज्य सरकार से उचित मानदेय की मांग करती रहती हैं। उनका कहना है कि वे सरकारी योजनाओं को सफल बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं, लेकिन उनकी मेहनत का सही मूल्यांकन नहीं किया जाता। मंईयां सम्मान योजना जहां महिलाओं को आर्थिक सहारा दे रही है, वहीं यह सवाल भी खड़ा कर रही है कि जो महिलाएं सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतार रही हैं, उनके काम का सही मूल्य कब मिलेगा। आज जरूरत है, ऐसी रसोईया और साहियाओं का सम्मानजनक मानदेय बढ़ाकर उनका उत्साहवर्द्धन करने का, ताकि वे सरकार की कवल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने में उत्साह से अपनी सहभागिता निभायें।

इसे भी पढ़ें

झारखंड कैबिनेट की बैठक कल, हेमंत सोरेन सरकार लेगी कई अहम फैसले

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Important events: 23 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 1707 - ग्रेट ब्रिटेन साम्राज्य की संसद को पहली बार लंदन में मिलाया गया।1760 - उत्तर अमेरिका में यहूदी प्रार्थना की पहली...

Vedic Almanac: l वैदिक पंचांग l 23 अक्टूबर 2025, गुरूवार

Vedic Almanac: दिनांक - 23 अक्टूबर 2025दिन - गुरूवारविक्रम संवत 2082शक संवत -1947अयन - दक्षिणायनऋतु - हेमंत ॠतुमास - कार्तिकपक्ष - शुक्लतिथि - द्वितीया...

Mehul Choksi: चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ, बेल्जियम ने दिया हरी झंडी

Mehul Choksi: बेल्जियम, एजेंसियां। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने की दिशा में भारत को बड़ी सफलता मिली है। बेल्जियम की...

JPSC JET 2025: झारखंड पात्रता परीक्षा अब पांच शहरों में, आवेदन 30 अक्टूबर तक

JPSC JET 2025: रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) ने राज्य गठन के बाद दूसरी बार झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी...

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट्स: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी

8th Pay Commission: नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर के लगभग एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का बेसब्री...

Delhi government: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेगा एक मॉडल छठ घाट

Delhi government: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में छठ पूजा 2025 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 17...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के रोजगार वादे पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले– “29 लाख करोड़ चाहिए, कैसे देंगे?”

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा “हर परिवार से एक...

Chhath Ghat inspection: रांची में छठ घाटों पर पहुंचे DC और SSP, महिला पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी

Chhath Ghat inspection: रांची। रांची में महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धा और आस्था के इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories