Tuesday, July 29, 2025

पैसा टिकता नही, तो करें ये उपाय, घर में सुख समृद्धि भी आयेगी [If money doesn’t last, then do these measures, happiness and prosperity will also come to your house]

रांची। आम तौर पर कई लोग इसलिए परेशान रहते हैं कि पैसा आता तो है, पर टिकता नहीं। इतना ही नहीं, घर में सब कुछ होते हुए शांति नहीं रहती, सुख समृद्धि की कमी महसूस होती है। तो आज हम आपको इस प्रकार से दोष से मुक्ति का उपाय बता रहे हैं। कर के देखें, फल जरूर मिलेगा।

इन सबके साथ यदि काम धंधे में सफलता न मिलती हो तो 21 बार ये गीता का आखरी श्लोक बोलें

” यत्र योगेश्वरः कृष्णो यत्र पार्थो धनुर्धरः
तत्र श्रीर्विजयो भूतिर्ध्रुवा नीतिर्मतिर्मम।।78।। “

यदि 21 बार न बोल सकें तो कम से कम 1 बार तो बोलें और शांत हो जाएं।

घर में सुख और समृद्धि बनी रहे, इसके लिए पुराने समय से ही कई परंपराएं प्रचलित हैं। ये परंपराएं अलग-अलग वस्तुओं और कार्यों से जुड़ी हैं।

आम तौर पर सभी के घरों में कुछ न कुछ वस्तुएं टूटी-फूटी होती है, बेकार होती है, फिर भी किसी कोने में पड़ी रहती हैं। 7 वस्तुएं ऐसी बताई गई हैं, जो टूटी-फूटी अवस्था में घर में नहीं रखनी चाहिए।

यदि ये चीजें घर में होती हैं तो इनका नकारात्मक असर परिवार के सभी सदस्यों पर होता है। जिससे मानसिक तनाव बढ़ता है और कार्यों में तेजी नहीं आ पाती है। इसी वजह से धन संबंधी कार्यों में भी असफलता के योग बनते हैं। घर में दरिद्रता का आगमन हो सकता है। आपको बताते हैं, ये 7 चीजें कौन-कौन सी हैं…

वास्तु के अनुसार घर में ये 7 टूटी-फूटी चीजें नहीं रखनी चाहिए। इनसे बढ़ती है नकारात्मक ऊर्जा।

पहला है बर्तनः

कई लोग घर में टूटे-फूटे बर्तन भी रखे रहते हैं जो कि अशुभ प्रभाव देते हैं। शास्त्रों के अनुसार घर में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखना चाहिए। यदि ऐसे बर्तन घर में रखे जाते हैं, तो इससे महालक्ष्मी असप्रसन्न होती हैं और दरिद्रता का प्रवेश हमारे घर में हो सकता है।

टूटे-फूटे और बेकार बर्तन घर में जगह भी घेरते हैं, इससे वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है। वास्तु दोष उत्पन्न होने पर नकारात्मक फल मिलने लगते हैं।

दूसरा है दर्पणः

टूटा हुआ दर्पण रखना वास्तु के अनुसार एक बड़ा दोष है। इस दोष के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है और परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।

तीसरा है पलंगः

वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए जरूरी है कि पति-पत्नी का पलंग टूटा हुआ बिल्कुल न हो। यदि पलंग ठीक नहीं होगा तो पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं।

चौथी है घड़ीः

खराब घड़ी घर में नहीं रखनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घड़ियों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति निर्धारित होती है। यदि घड़ी सही नहीं होगी परिवार के सदस्य कार्य पूर्ण करने में बाधाओं का सामना करेंगे और काम निश्चित समय में पूर्ण नहीं हो पाएगा।

पांचवीं है तस्वीरः

यदि घर में कोई टूटी हुई तस्वीर हो तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए। वास्तु के अनुसार यह भी वास्तु दोष उत्पन्न करती है।

छठा दरवाजाः

यदि घर का मुख्य दरवाजा या अन्य कोई दरवाजा कहीं से टूट रहा हो तो उसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए। दरवाजे में टूट-फूट अशुभ मानी गई है। इनसे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और वास्तु दोष उत्पन्न होता है।

सातवां फर्नीचरः

घर का फर्नीचर भी एकदम सही हालत में होना चाहिए। वास्तु के अनुसार फर्नीचर की टूट-फूट का भी बुरा असर हमारे जीवन पर होता है।

वास्तु दोष उत्पन्न होने पर घर-परिवार के सदस्यों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिस घर में वास्तु दोष होते हैं, वहां पैसों की कमी बनी रहती है। अत: इन दोषों का निवारण तुरंत ही कर लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें

करें ये टोटके, दूर हो जाएगी धन से जुड़ी परेशानी

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Accelerator instead of brake: ब्रेक की जगह एक्सीलेरेटर! रिवर्स लेते हुए होटल में जा घुसी वकील की कार

Accelerator instead of brake: नई दिल्ली, एजेंसियां। एक भयानक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला वकील अपनी...

Bihar news: ‘बिहार की जनता अब बहकावे में नहीं आएगी’ – पूर्व सांसद का विपक्ष पर हमला

Bihar news: मोतिहारी, एजेंसियां। जदयू के पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अशफाक करीम ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव पर तीखा...

Tirupati Temple: वेंकैया नायडू की बड़ी अपील: VIP साल में एक बार ही तिरुपति दर्शन करें

Tirupati Temple: चेन्नई, एजेंसियां। पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने तिरुपति मंदिर दर्शन को लेकर VIPs से खास अपील की है। उन्होंने गणमान्य लोगों से...

Hunger havoc increases in Gaza: गाजा में भुखमरी का कहर बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय मदद न मिली तो तबाही अनिवार्य

Hunger havoc increases in Gaza: गाजा, एजेंसियां। इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच गाजा में भुखमरी का संकट गहराता जा रहा है।...

Nia Sharma: निया शर्मा ने किया चौंकाने वाला खुलासा: पहले थी अंकिता लोखंडे से नफरत!

Nia Sharma: मुंबई, एजेंसियां। लाफ्टर शेफ्स 2 के ग्रैंड फिनाले में निया शर्मा ने किया बड़ा खुलासा, बताया कि पहले वो अंकिता लोखंडे से...

Tata Group: टाटा ग्रुप के ट्रेंट-टीसीएस के शेयरों में भारी गिरावट, निवेशकों को लगा बड़ा झटका

Tata Group: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल टाटा ग्रुप की प्रमुख कंपनियों ट्रेंट और टीसीएस के शेयरों का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा है। 2025 में...

Cyber fraud: रांची में साइबर ठगी का नया खेल: डिलीवरी कोड में छुपा खतरा

Cyber fraud: रांची। झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स (राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान) में साइबर ठगों ने ठगी का नया और खतरनाक तरीका अपनाया है।...

Human trafficking: SSB ने मानव तस्करी के खिलाफ कसा शिकंजा, भारत-नेपाल सीमा पर दो गिरफ्तार

Human trafficking: मधुबनी, एजेंसियां। भारत-नेपाल सीमा के पास सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 48वीं वाहिनी जयनगर की ‘जी’ कंपनी ने मानव तस्करी का बड़ा प्रयास...
spot_img

Related Articles

Popular Categories