Wednesday, June 25, 2025

महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने इस्तीफा दिया [Maharashtra CM Eknath Shinde resigned]

नए मुख्यमंत्री के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम का ऐलान आज

मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी मौजूद थे।

विधानसभा का कार्यकाल आज यानी 26 नवंबर तक ही है। नए मुख्यमंत्री की शपथ की तारीख तय नहीं है। तब तक शिंदे कार्यवाहक CM रहेंगे। शिंदे 28 जून 2022 से 26 नवंबर 2024 तक CM रहे।

शिंदे के इस्तीफे के बाद भाजपा विधायकों की मुंबई में बैठक बुलाई गई है। इसमें फडणवीस को नेता चुना जाएगा। इसके बाद सह्याद्री गेस्ट हाउस में शिंदे, फडणवीस और अजित प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं।

नये सीएम का नाम फाइनलः

इससे पहले भाजपा हाईकमान की ओर से नए मुख्यमंत्री के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम लगभग फाइनल हो चुका है। आज ही उनके नाम की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

दो डिप्टी सीएम रहेंगे सरकार मेः

फडणवीस के CM बनने पर नई सरकार में पहले की ही तरह दो डिप्टी CM होंगे। NCP की ओर से अजित पवार और शिवसेना की ओर से शिंदे किसी नए विधायक का नाम आगे कर सकते हैं।

एजेंडा तय करने के लिए तीनों दलों की बनेगी कमेटीः

सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार का एजेंडा तय करने के लिए तीनों दलों की एक कमेटी बनाई जा सकती है, जिसके मुखिया एकनाथ शिंदे हो सकते हैं। हालांकि शिवसेना प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने इससे इनकार किया।

इसे भी पढ़ें

महाराष्ट्र में वोटिंग से 2 दिन पहले शिंदे बोले- मैं CM की रेस में नहीं

Hot this week

Panchayat Season 4: जानिए कैसा है Panchayat Season 4 का पहला ऐपिसोड ? क्या कह रही viewers ? [Panchayat Season 4: Know how is...

मुंबई, एजेंसियां। 'पंचायत' का चौथा सीजन आखिरकार रिलीज हो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img