Monday, July 28, 2025

जानिए सरसों का तेल लगाने से क्या साइड इफ़ेक्ट होते है ? [Know what are the side effects of applying mustard oil?]

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय रसोई में आपको सरसों का तेल काफी आसानी से मिल जाएगा। इस तेल के इस्तेमाल से खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।

पर, क्या आप जानते हैं कि सरसों के तेल का इस्तेमाल त्वचा की नमी को बरकरार रखने के लिए भी किया जाता है। इसका इस्तेमाल खासतौर पर घर के बड़े-बुजुर्ग करते हैं।

उनका मानना होता है कि सर्दी के इस मौसम में सरसों का तेल अच्छे बॉडी लोशन का काम करता है। जबकि ऐसा नहीं है। सरसों का तेल भले ही त्वचा को चिकना कर देता है, लेकिन ये त्वचा को काफी नुकसान भी पहुंचाता है।

आज हम यहां आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। यहां हम आपको आज सरसों के तेल से होने वाले नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं।

हो सकती है एलर्जी

यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है तो सरसों का तेल आपके चेहरे पर एलर्जी का कारण बन सकता है। इसमें भारी मात्रा में यूरिक एसिड होता है, जोकि संवेदनशील त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में इसका इस्तेमाल हमेशा सोच समझ के ही करें।

त्वचा का काला पड़ना

यदि आप सरसों के तेल का इस्तेमाल डायरेक्ट अपनी त्वचा पर करते हैं तो त्वचा काली या डार्क हो सकती है। यह विशेष रूप से उन लोगों में होता है जिनकी त्वचा तैलीय या संवेदनशील होती है। ऐसे में संंवेदनशील और तैलीय त्वचा वाले लोग इस सरसों के तेल से दूरी बनाएं।

बढ़ सकती है मुंहासों की समस्या

सरसों का तेल काफी भारी होता है, जो रोमछिद्रों को बंद कर सकता है। ऐसे में इसके ज्यादा इस्तेमाल से पिंपल्स या एक्ने बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। इसी के चलते इस तेल के कम इस्तेमाल की सलाह दी जाती है।

सूरज की रोशनी से हो सकती है परेशानी

यदि आप सरसों का तेल लगाने के बाद धूप में जाते हैं तो त्वचा पर रैशेज या जलन की समस्या हो सकती है। ऐसे में यदि आप इसका इस्तेमाल कर भी रहे हैं तो तुरंत सूरज की रोशनी में नहीं निकलें।

तेज गंध करेंगी परेशान

सरसों के तेल की गंध तीव्र होती है, जो कुछ लोगों को असहज महसूस करा सकती है। कई बार तो ये शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती है। ऐसे में इसका इस्तेमाल हमेशा सोच-समझ के करें।

पैच टेस्ट करें

यदि आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं सरसों का तेल चेहरे पर लगाने से पहले इसे त्वचा के एक छोटे हिस्से पर टेस्ट करें। यदि आप इसे लगाने से किसी तरह की खुजली या जलन हो रही है

तो इसका इस्तेमाल तत्काल रोक दें, वरना आपको परेशानी हो सकती है। अगर आपको त्वचा संबंधी समस्याएं हैं, तो डॉक्टर से परामर्श करें।

इसे भी पढ़ें

पैर के तलवों में सरसों का तेल लगाने के फायदे

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Dilip Kumar Raj Kapoor: पेशावर में दिलीप कुमार-राज कपूर के घरों का पुनर्निर्माण शुरू, दो साल में बनेंगे विरासत...

Dilip Kumar Raj Kapoor: इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों का...

Rupali Ganguly: रुपाली गांगुली ने पति संग किए सावन सोमवार को महाकाल के दर्शन

Rupali Ganguly: मुंबई, एजेंसियां। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने सावन के पवित्र महीने की तीसरी सोमवारी (Sawan Somwaar) के मौके पर भगवान...

ACB raids: गिरिडीह में सरकारी क्लर्क के घर ACB की रेड, आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्रवाई

ACB raids: गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकारी क्लर्क प्रदीप गोस्वामी के...

Deepika Pandey Singh: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

Deepika Pandey Singh: रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। इसमें...

Micro finance officer: माइक्रो फाइनेंस अधिकारी ने रची झूठी लूट की कहानी, 97 हजार रुपए मित्र देकर की लूट...

Micro finance officer: धनबाद। भारत माइक्रो फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर द्वारा दर्ज कराए गए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इसे...

Religious conversion: जमशेदपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, 11 गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री बरामद

Religious conversion: जमशेदपुर। जमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर...

Workers kidnapped: जामताड़ा के 6 मजदूर तमिलनाडु से लौटे, काम दिलाने का झांसा देकर किया था अपहरण

Workers kidnapped: परिजनों से मांगी गई थी 2 लाख रुपए की फिरौती जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के छह मजदूर...

Ambulance workers on dharna: गुमला में धरना पर बैठे 108 एम्बुलेंस कर्मी, चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

Ambulance workers on dharna: गुमला। गुमला के 108 एम्बुलेंस कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories