रांची। सीपीआई कार्यालय के सभागार में कार्ल मार्क्स की 206वीं जयंती मनाई गयी। मार्क्स के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्रद्धांजलि देने के बाद राज्य कार्यकारणी सह रांची जिला सचिव अजय सिंह ने कहा की वर्तमान समय में कार्ल मार्क्स की लिखी और कही बाते सत्य साबित हो रही हैं।
पूंजीवादी व्यवस्था आमजनों का खून चूस रही है। वर्तमान सरकार 80% आबादी की बात न कर चन्द पूंजीपतियों के हाथो की कठपुतली बनी हुई है।
कहा कि आवश्यक खाद्य और जरूरतमंद, जो प्रतिदिन के इस्तेमाल में आती है, जो कभी भी टैक्स के दायरे में नहीं आता था, सरकार ने उन सभी चीजों पर टैक्स लगा दिया है। इसका सीधा फायद कारपोरेट को होता है।
कहा, एक तरफ गरीबों पर टैक्स और दूसरी तरफ पूंजीपतियों को टैक्स की छूट है। इसी से देश में महंगाई, बेरोजगारी और संवैधानिक मूल्य खतरे में पड़ गये हैं।
वक्ताओं ने कहा कि इसीलिए कार्ल मार्क्स ने वैज्ञानिक समाज की संरचना की बात की थी। कार्ल मार्क्स के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
दुनिया में हक और अधिकार की लड़ाई 10% बनाम 90% के बीच है। इसलिए सभी को अपने हक और अधिकार बचाने की लड़ाई में आगे बढ़कर हिस्सा लेना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें
जानिये, झारखंड के किन कालेजों में कितनी रैंकिंग पर होगा B.Tech में एडमिशन