रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। प्रथम चरण के लिए 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के बीच मुख्यलमंत्री हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा एलान किया है।
सोरेन ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान मुझसे मिल कर धन्यवाद देने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आयी हुई थी। कहा कि हमारे संकुल को 87 लाख रुपया मिला है।
सभी महिलाओं को मंईयां सम्मान की राशि मिल रही है। इससे महाजनों से अत्यंत महंगे क़र्ज़ लेने से मुक्ति मिली है।
महिलाएं चाहती हैं चुनाव प्रचार करनाः
सीएम ने बताया-महिलाओं ने कहा कि हमलोग चुनाव पर चर्चा करने के लिए बैठक रखना चाहते थे। प्रभात फेरी निकाल के लोगों से वोट देने की अपील करना चाहते थे
लेकिन सर बोले कि चुनाव आयोग JSLPS से जुड़ी किसी भी महिला को मतदाता जागरुकता के काम में शामिल नहीं करने का निर्देश दिया है।
30 लाख महिलाओं को 11 हजार करोड़ का क्रेडिट लिंकेज दियाः
सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार ने JSLPS से जुड़ी 30 लाख बहनों को 11 हजार करोड़ का क्रेडिट लिंकेज दिया है। सरकार ने 53 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना से जोड़ा है। 12 हजार अभी मिल रहा है और दिसंबर से 30 हजार मिलेगा।
हमारी सरकार ने 9 लाख बेटियों को किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा है। 18 वर्ष से अधिक उम्र की लाखों बेटियां इस बार मुझे समर्थन देने बूथ पर पहुंचने वाली हैं।
वृद्धा पेंशन राशि 2500 रुपये की जायेगीः
सीएम ने कहा कि 40 लाख वृद्ध, विधवा, दिव्यांग को सर्वजन पेंशन योजना से जोड़ा है। विधवा पेंशन का हमने उम्र घटाई है। वृद्धा पेंशन अब महिलाओं को 50 वर्ष से ही मिल रही है।
आने वाले समय में हम पेंशन की राशि को 2500 प्रति महीना कर रहे हैं। मतलब मंईयां सम्मान की तरह इनको भी सलाना 30 हजार रुपये मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें