रांची। विद्यापति स्मारक समिति की बैठक डॉ. बच्चा राम झा की अध्यक्षता में हुई। इसमें देवोत्थान एकादशी पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
समाज के सभी आगंतुकों के साथ 12 नवंबर को देवोत्थान पूजा दोपहर 3 बजे से विद्यापति स्मारक समिति में होगी। इसमें आचार्य पंडित निर्भय कांत झा व यजमान दिलीप झा होंगे। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।
बैठक में ये रहे शामिलः
बैठक में अमरेन्द्र मोहन झा, सतीश चंद्र झा, दिलीप झा, रवि कांत झा, ज्ञानदेव झा, संजीव ठाकुर, रंजीत लाल दास, संजय कुमार ओझा, संतोष झा व अन्य उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें
देवउठनी एकादशी के दिन राशि के अनुसार दान, चमक जाएगी आपकी फूटी किस्मत