Monday, July 7, 2025

झारखंड विस चुनावः फर्स्ट फेज में NDA-INDIA के बीच मुकाबला, इनकी प्रतिष्ठा दांव पर [Jharkhand assembly elections: Contest between NDA-INDIA in first phase, their reputation at stake]

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 43 सीटों के लिए 13 नवंबर को मतदान होना है। सभी सीटों पर सीधा मुकाबला NDA और INDIA गठबंधन के बीच होगा। इस चरण में पूर्व सीएम चंपाई सोरेन और कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है।

बागी उम्मीदवार भी कई सीटों पर चुनौती देते नजर आयेंगे। पहले चरण में 43 सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस चरण के लिए कुल 683 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। 11 नवंबर की शाम चुनाव प्रचार का शोर भी थम जायेगा। पहले चरण में दक्षिणी छोटानागपुर, उत्तरी छोटानागपुर, पलामू और कोल्हान प्रमंडल की अधिकांश सीटों पर मतदान है।

कई निर्दलीय भी ठोक रहे तालः

इस चरण में विभिन्न दलों के उम्मीदवारों के अलवा कई निर्दलीय भी चुनाव मैदान में हैं। लेकिन मुख्य मुकाबला NDA और INDIA गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच ही माना जा रहा है। कुछ सीटों पर जयराम महतो की पार्टी JLKM, अन्य क्षेत्रीय दल और निर्दलीय उम्मीदवार भी मुकाबले को त्रिकोणीय जरूर बना रहे हैं। जबकि दो सीटों पर कांग्रेस और आरजेडी के बीच फ्रेंडली फाइट हो रही है।

पूर्व सीएम, कई मंत्रियों और पूर्व मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव परः

पहले चरण में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन, ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू दास और पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा की प्रतिष्ठा दांव पर है। इसके अलावा मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व मंत्री सरयू राय, मंत्री दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, पूर्व मंत्री सीपी सिंह, सांसद महुआ माजी और मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी चुनाव मैदान में हैं।

बागी उम्मीदवारों से NDA और INDIA गठबंधन को मिलेगी चुनौतीः

पहले चरण में जिन 43 विधानसभा सीटों के लिए 13 नवंबर को मतदान होना है, उनमें से कई विधानसभा सीटों पर दोनों खेमों के बागी उम्मीदवार भी अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं। ये बागी उम्‍मीदवार NDA और INDIA गठबंधन के अधिकृत प्रत्याशियों के लिए चुनौती खड़ा करेंगे।

पहले चरण में इनके बीच है मुख्य मुकाबलाः

विधानसभा सीट – INDIA – NDA – अन्य

  1. कोडरमा – सुभाष यादव RJD – नीरा यादव BJP
  2. बरकट्ठा – केदार हाजरा JMM – अमित यादव BJP
  3. बरही – अरुण साहू Cong – मनोज यादव BJP
  4. बड़कागांव – अंबा प्रसाद Cong – रोशन लाल चौधरी BJP
  5. हजारीबाग – मुन्ना सिंह Cong – प्रदीप प्रसाद BJP
  6. सिमरिया – मनोज चंद्रा JMM – उज्जवल दास BJP
  7. चतरा – रश्मि प्रकाश RJD – जर्नादन पासवान LJP (R)
  8. बहरागोड़ा – समीर मोहंती JMM – दिनेशानंद गोस्वामी BJP
  9. घाटशिला – रामदास सोरेन JMM – बाबूलाल सोरेन BJP
  10. पोटका – संजीव सरदार JMM – मीरा मुंडा BJP
  11. जुगसलाई – मंगल कालिंदी JMM – रामचंद्र सहिस BJP
  12. जमशेदपुर पूर्वी – अजय कुमार Cong – पूर्णिमा साहू दास AJSU
  13. जमशेदपुर पश्चिमी – बन्ना गुप्ता Cong – सरयू राय JDU
  14. ईचागढ़ – सबिता महतो JMM – हरेलाल महतो AJSU – अरविंद सिंह
  15. सरायकेला – गणेश महली JMM – चंपाई सोरेन BJP
  16. चाईबासा – दीपक बिरुआ JMM – गीता बलमुचू BJP
  17. मझगांव – निरल पुरती JMM – बड़कुंवर गगराई BJP
  18. जगन्नाथपुर – सोना राम सिंकू Cong – गीता कोड़ा BJP
  19. मनोहरपुर – जगत मांझी JMM – दिनेश चंद्र बोयपाई AJSU
  20. चक्रधरपुर – सुखराम उरांव JMM – शशिभूषण समद BJP
  21. खरसावां – दशरथ गगराई JMM – सोनाराम बोदरा BJP
  22. तमाड़ – विकास मुंडा JMM – राजा पीटर JDU – राजकुमार मुंडा JP
  23. तोरपा – सुदीप गुड़िया JMM – कोचे मुंडा BJP
  24. खूंटी – रामसूर्य मुंडा JMM – नीलकंठ सिंह मुंडा BJP
  25. रांची – महुआ माजी JMM – सीपी सिंह BJP
  26. हटिया – अजयनाथ शाहदेव Cong – नवीन जायसवाल BJP
  27. कांके – सुरेश बैठा Cong – जीतू चरण राम BJP
  28. मांडर – शिल्पी नेहा तिर्की Cong – सन्नी टोप्पो BJP
  29. सिसई जिगा – सोसारन होरो JMM – अरुण उरांव BJP
  30. गुमला – भूषण तिर्की JMM – सुदर्शन भगत BJP
  31. बिशुनपुर – चमरा लिंडा JMM – समीर उरांव BJP – शिव कुमार भगत
  32. सिमडेगा – भूषण बाड़ा Cong – श्रद्धानंद बेसरा BJP
  33. कोलेबिरा – नमन विक्सल कोंगाड़ी Cong – सुजान टोप्पो BJP
  34. लोहरदगा – रामेश्वर उरांव Cong – नीरू शांति भगत AJSU
  35. मनिका – रामचंद्र सिंह Cong – हरेकृष्ण सिंह BJP – मुनेश्वर उरांव
  36. लातेहार – बैद्यनाथ राम JMM – प्रकाश राम BJP
  37. पांकी – लाल सूरज Cong – कुशवाहा शशिपूजन मेहता BJP
  38. डालटनगंज – केएन त्रिपाठी Cong – आलोक चौरसिया BJP
  39. विश्रामपुर – सुधीर चंद्रवंशी Cong – रामचंद्र चंद्रवंशी BJP – नरेश सिंह RJD
  40. छतरपुर – राधाकृष्ण किशोर Cong – पुष्पा देवी BJP – विजय राम RJD
  41. हुसैनाबाद – संजय कुमार यादव RJD – कमलेश सिंह BJP
  42. गढ़वा – मिथिलेश ठाकुर JMM – सत्येंद्र नाथ तिवारी BJP
  43. भवनाथपुर – अनंत प्रताप देव JMM – भानु प्रताप शाही BJP

इसे भी पढ़ें

रांची की सभी सीटों पर मुकाबला रोचक, देखें किस सीट पर कौन भारी

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...

HEC कर्मचारियों का धैर्य टूटा, वेतन के लिए 9 जुलाई को हड़ताल तय [HEC employees’ patience breaks, strike scheduled for July 9 for salary]

HEC employees: रांची। रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के...

Kailash-Mansarovar Yatra: पांच साल बाद फिर शुरू हो गई कैलास-मानसरोवर यात्रा [Kailash-Mansarovar Yatra started again after five years]

Kailash-Mansarovar Yatra: नई दिल्ली, एजेंसियां। पांच साल बाद कैलास-मानसरोवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img