Tuesday, October 21, 2025

आज है छठ महापर्व का खरना [Today is Kharna of Chhath Mahaparva]

- Advertisement -

जानिए किन-किन बातों का रखना होता है ख्याल

नई दिल्ली। चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व की शुरुवात नहाय-खाय के साथ हो गयी है। छठ के अगले दिन खरना होता है। खरना कार्तिक मास की पंचमी को मनाया जाता है। इसे लोहंडा भी कहा जाता है। इस साल खरना आज यानी 6 नवंबर (बुधवार) को है। खरना का समय शाम 5:29 से 7:48 तक है।

खरना का अर्थ होता है शुद्धिकरण। इस दिन एक समय ही भोजन किया जाता है। जिसका मतलब होता है शुद्धिकरण। यह शुद्धिकरण केवल तन का ही नहीं बल्कि मन का भी होता है। इसलिए इस दिन रात में व्रती खीर खाकर छठ के लिए अपने तन और मन को शुद्ध करती हैं।

खरना के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ होता है। व्रती षष्ठी तिथि को अस्ताचलगामी और अगले दिन उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य देती हैं। पारण के बाद व्रती का 36 घंटे का उपवास खत्म होता है।

नये चूल्हे और आम की लकड़ी में बनाया जाता है प्रसाद

खरना का प्रसाद नये मिट्टी के चूल्हे पर बनता है. लेकिन बदलते जमाने के साथ गैस चूल्हे का उपयोग भी होने लगा है। प्रसाद बनाने के लिए चूल्हे में आम की लकड़ी का प्रयोग किया जाता है। इसमें दूसरे पेड़ों की लकड़ियों का उपयोग नहीं किया जाता है।

खरना के दिन बनाया जाता है गुड़ का खीर

खरना के दिन खीर, गुड़ तथा चावल का इस्तेमाल कर शुद्ध तरीके से खीर बनाया जाता है। खरना पूजा में खीर के अलावा केला और अन्य चीजें भी रखी जाती हैं। यह अलग-अलग क्षेत्र की परंपरा के मुताबिक होता है। इसके अलावा प्रसाद में रोटी, पूरी, गुड़ की पूरियां और मिठाईयां भी भगवान को चढ़ाया जाता है।

प्रसाद ग्रहण करने के समय नहीं करना चाहिए आवाज

खरना के दिन जब व्रती शाम में पूजा और प्रसाद ग्रहण कर रहे होते हैं तो उस समय घर में पूरी शांति रखी जाती है। क्योंकि माना जाता है कि आवाज होने पर व्रती प्रसाद खाना बंद कर देती हैं। इस दिन घर के सभी सदस्य व्रती के प्रसाद ग्रहण करने के बाद उनसे प्रसाद लेते हैं।

इसे भी पढ़ें

नहाय खाय के साथ छठ महापर्व शुरू, आज व्रती खाती हैं सात्विक भोजन

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर का BJP पर हमला: बोले – जन सुराज के उम्मीदवारों को डराया और धमकाया जा...

Prashant Kishor: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने मंगलवार...

Google Chrome: भारत सरकार ने Google Chrome और Mozilla Firefox यूजर्स को किया अलर्ट, तुरंत करे ये काम

Google Chrome: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी Indian Computer Emergency Response Team (CERT-In) ने देशभर के इंटरनेट यूजर्स को सतर्क...

Bhai Dooj 2025: भारत के पवित्र मंदिर जहां भाई-बहन को साथ करना चाहिए दर्शन

Bhai Dooj 2025: नई दिल्ली,एजेंसियां। दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है और समापन भाई दूज के दिन होता है। यह पांच दिवसीय पर्व प्रेम,...

Govardhan Puja and Bhai Dooj: कब है गोवर्धन पूजा और भाई दूज? जानें, और शुभ महुर्त

Govardhan Puja and Bhai Dooj: रांची। Govardhan Puja & Bhai Dooj 2025: इस वर्ष कार्तिक माह का दिवाली-समारोह साधारण से अलग रूप ले रहा...

Bihar Elections: RJD को झटका, पूर्व प्रत्याशी अच्छेलाल यादव ने किया नामांकन

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। बिहार की चिरैया विधानसभा सीट से आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व प्रत्याशी अच्छेलाल प्रसाद यादव ने टिकट...

Shaheen Afridi: शाहीन अफरीदी पाकिस्तान के नए वनडे कप्तान, रिजवान से छीनी गई कप्तानी

Shaheen Afridi: लाहौर, एजेंसियां। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मोहम्मद रिजवान को वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया है। उनकी जगह तेज गेंदबाज...

Coal train derailed in Jharkhand: गिरिडीह में मालगाड़ी डीरेल, 4 डब्बे पटरी से उतरे, कोयला परिवहन बाधित पिछले महीने...

Coal train derailed in Jharkhand: गिरिडीह। गिरिडीह स्थित सीसीएल के सीपी साइडिंग से कोयला लेकर धनबाद की ओर जा रही मालगाड़ी के चार डिब्बे...

Bihar elections: बिहार चुनाव से पीछे क्यों हटा JMM? कौन हैं राजीव रंजन, जिन्होंने ‘कलह’ में खोजा ‘मौका’?

Bihar elections: रांची। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन को झटके पर झटके लग रहे हैं। बिहार में कांग्रेस-आरजेडी-लेफ्ट आपस में उलझे पड़े हैं।...
spot_img

Related Articles

Popular Categories