रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। उनकी पहली रैली गढ़वा और दूसरी चाईबासा में होगी। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार सुबह करीब 11 बजे बिहार के गया हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर से गढ़वा जाएंगे, जहां उन्हें एक चुनावी जनसभा को संबोधित करना है।
गढ़वा के बाद चाईबासा जायेंगेः
गढ़वा में रैली को संबोधित करने के बाद, पीएम का रांची आने का कार्यक्रम है। वहां से वह चाईबासा जाएंगे, जहां उनका दोपहर करीब 2.30 बजे एक और रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जो झारखंड के लिए बीजेपी के चुनाव प्रभारी भी हैं, उन्होंने कहा कि पीएम की यात्रा के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।
इसे भी पढ़ें
यूक्रेन से लौटते वक्त 46 मिनट तक पाकिस्तान में रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान