Monday, July 7, 2025

शराब घोटालाः कई लैपटाप, कंप्यूटर और दस्तावेज ले गई ईडी [Liquor scam: ED took away many laptops, computers and documents]

कुल सात लोगों के छग व रांची में इन 15 ठिकानों पर हुई थी छापेमारी

रांची। ईडी ने उत्पाद विभाग के तत्कालीन सचिव विनय कुमार चौबे और संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह समेत सात लोगों के रांची व छत्तीसगढ़ में 15 ठिकानों पर मंगलवार को छापेमारी की थी।

छापेमारी में कुछ ठिकानों से ईडी को कंप्यूटर, लैबपाट और दस्तावेज मिले हैं, जिन्हें ईडी जब्त कर अपने साथ ले गई है। अब इनमें मौजूद आंकड़ों को खंगाला जा रहा है।

झारखंड में उत्पाद नीति में फेरबदल कर देसी व विदेशी शराब का टेंडर सिंडिकेट के लोगों को दिलाकर धोखाधड़ी करने और राज्य सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाने के मामले में यह कार्रवाई की गई है।

इन्होंने की है शिकायतः

अरगोड़ा निवासी विकास सिंह ने इस मामले में रायपुर में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो में केस दर्ज कराया था। उसी केस के आधार पर ईडी ने झारखंड में नया ईसीआईआर दर्ज किया है। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

जांच एजेंसी की टीम ने मंगलवार सुबह 6:30 बजे एक साथ सभी ठिकानों पर दबिश दी। छापेमारी में कई अहम दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

नकली होलोग्राम वाली शराब बेचने औक करोड़ों कमीशन लेने का आरोपः

एफआईआर में आरोप था कि अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, अरुण पति त्रिपाठी व उनके सिंडिकेट ने झारखंड के अधिकारियों के साथ मिलकर झारखंड की आबकारी नीति में फेरबदल की।

देसी व विदेशी शराब का ठेका सिंडिकेट के लोगों को दिलवाकर धोखाधड़ी की गई। इससे झारखंड सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हुआ।

सिंडिकेट ने नकली होलोग्राम लगी देसी शराब की बिक्री कर और विदेशी शराब की सप्लाई का काम दिलवाकर उन कंपनियों से करोड़ों रुपए का कमीशन लिया।

अनिल टुटेजा व उनके सिंडिकेट के झारखंड में अवैध शराब व्यवसाय के लिए जनवरी 2022 में अनवर ढेबर व अरुण पति त्रिपाठी ने झारखंड के तत्कालीन आबकारी सचिव व अन्य अफसरों से मिलीभगत की।

उनके साथ मिलकर छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम लिमिटेड के माध्यम से झारखंड में देसी-विदेशी शराब की बिक्री का प्लान तैयार किया। रायपुर में बैठक हुई। फिर झारखंड में 31 मार्च 2022 को नई उत्पाद नीति लागू हुई।

इन ठिकानों पर पहुंची जांच एजेंसीः

  • विनय चौबे : मुख्यमंत्री सचिवालय के समीप, कांके रोड स्थित आवास
  • विनय सिंह : प्लॉट नंबर 2627, होल्डिंग नंबर 1272, स्ट्रीट नंबर 3, अनंतपुर, रांची।
  • शिपिज त्रिवेदी : सी-5, सेंट्रल अशोका कॉलोनी, अशोक नगर रोड नंबर 3 के सामने, रांची।
  • गजेंद्र सिंह : अनुज 48/49, गौतम ग्रीन सिटी, गेतलातु, बरियातू, रांची।
  • गजेंद्र सिंह : हरमू हाउसिंग कॉलोनी, एचआई 258, नियर कार्तिक उरांव चौक, रांची।
  • गजेंद्र सिंह : एक्स क्वार्टर नंबर वन, रेडियो स्टेशन के पीछे, रातू रोड, रांची।
  • सिद्धार्थ सिंघानिया : हाउस नंबर सी-1, अशोका पार्क, शंकर नगर, रायपुर।
  • आशीष राठौड़ : फ्लैट नंबर 401, डायमंड बी, अशोक रतना, शंकर नगर, रायपुर।
  • उदय राव : फ्लैट नंबर 34, टावर नं. 4, भिलाई, दुर्ग, छतीसगढ़।

इसे भी पढ़ें

झारखंड ऊर्जा विभाग से 100 करोड़ की फर्जी निकासी, ईडी ने ECIR दर्ज कर शुरू की जांच

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...

HEC कर्मचारियों का धैर्य टूटा, वेतन के लिए 9 जुलाई को हड़ताल तय [HEC employees’ patience breaks, strike scheduled for July 9 for salary]

HEC employees: रांची। रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के...

Kailash-Mansarovar Yatra: पांच साल बाद फिर शुरू हो गई कैलास-मानसरोवर यात्रा [Kailash-Mansarovar Yatra started again after five years]

Kailash-Mansarovar Yatra: नई दिल्ली, एजेंसियां। पांच साल बाद कैलास-मानसरोवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img