Monday, July 28, 2025

महिला ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मारा, 800KM दूर छिपाया शव [Woman killed her husband along with her boyfriend, hid the body 800km away]

हैदराबाद, एजेंसियां। पैसे के लोग कुछ भी करते ये किसी न किसी रूप में हम हर दिन देखते हैं। तेलंगाना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिस पर शायद ही आपको यकीन हो।

दरअसल, एक महिला ने पैसों की खातिर अपने पति को ही मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, इसमें पति-पत्नी और वो वाला भी एंगल है।

पुलिस के मुताबिक, तेलंगाना में महिला ने अपने पति को 8 करोड़ रुपये की संपत्ति के लिए मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने पति के शव को ठिकाने लगाने के लिए 800 किलोमीटर का सफर तय किया।

पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को अरेस्ट किया है। इनमें मृतक की पत्नी निहारिका, उसका प्रेमी निखिल और एक अन्य आरोपी अंकुर शामिल है।

आरोप है कि निहारिका ने अपने प्रेमी और अंकुर की मदद से अपने पति की हत्या की और शव को ठिकाने लगाने के लिए कर्नाटक ले गई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी निहारिका ने अपने 55 वर्षीय बिजनेसमैन पति रमेश की 1 अक्टूबर को उप्पल में हत्या कर दी थी। रमेश ने अपनी 8 करोड़ रुपये की संपत्ति पत्नी के नाम करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद निहारिका ने यह खौफनाक कदम उठाया।

पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद निहारिका अपने दोनों साथियों के साथ रमेश के शव को कर्नाटक के कोडागू जिले में एक कॉफी एस्टेट में ले गई।

यह मामला तीन हफ्ते पहले तब सामने आया, जब पुलिस को कर्नाटक के कोडागू जिले के एक कॉफी बागान में एक अज्ञात और जला हुआ शव मिला। पुलिस के लिए जले हुए शव की पहचान करना एक चुनौतीपूर्ण काम था।

इसे भी पढ़ें

पति ने कहा- खाने में है ज्यादा नमक, पत्नी ने पीट-पीटकर कर दी हत्या

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Dilip Kumar Raj Kapoor: पेशावर में दिलीप कुमार-राज कपूर के घरों का पुनर्निर्माण शुरू, दो साल में बनेंगे विरासत...

Dilip Kumar Raj Kapoor: इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों का...

Rupali Ganguly: रुपाली गांगुली ने पति संग किए सावन सोमवार को महाकाल के दर्शन

Rupali Ganguly: मुंबई, एजेंसियां। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने सावन के पवित्र महीने की तीसरी सोमवारी (Sawan Somwaar) के मौके पर भगवान...

ACB raids: गिरिडीह में सरकारी क्लर्क के घर ACB की रेड, आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्रवाई

ACB raids: गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकारी क्लर्क प्रदीप गोस्वामी के...

Deepika Pandey Singh: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

Deepika Pandey Singh: रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। इसमें...

Micro finance officer: माइक्रो फाइनेंस अधिकारी ने रची झूठी लूट की कहानी, 97 हजार रुपए मित्र देकर की लूट...

Micro finance officer: धनबाद। भारत माइक्रो फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर द्वारा दर्ज कराए गए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इसे...

Religious conversion: जमशेदपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, 11 गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री बरामद

Religious conversion: जमशेदपुर। जमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर...

Workers kidnapped: जामताड़ा के 6 मजदूर तमिलनाडु से लौटे, काम दिलाने का झांसा देकर किया था अपहरण

Workers kidnapped: परिजनों से मांगी गई थी 2 लाख रुपए की फिरौती जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के छह मजदूर...

Ambulance workers on dharna: गुमला में धरना पर बैठे 108 एम्बुलेंस कर्मी, चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

Ambulance workers on dharna: गुमला। गुमला के 108 एम्बुलेंस कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories