रांची। झारखंड में साइक्लोन ‘दाना‘ का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। अगले 12 घंटे में तूफान पूरे तरीके से कमजोर पड़ जाएगा।
हालांकि, प्रदेश में 31 अक्टूबर यानी दिवाली तक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान रांची समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है।
अभी संथाल में सबसे ज्यादा असरः
साइक्लोन का सबसे ज्यादा असर संथाल परगना वाले इलाके में देखने को मिल रहा है। संथाल परगना के महेशपुर में 76 मिमी, पाकुड़िया में 50 मिमी, मैथन में 48 मिमी और पंचेत में 40 मिमी के करीब बारिश हुई। राजधानी सहित अन्य जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। बूंदाबांदी होती रही।
राजधानी रांची की बात करें तो 29 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा, लेकिन इसके बाद अगले दो दिन तेज बारिश का पूर्वानुमान है।
इस दौरान 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। 31अक्टूबर के बाद मौसम साफ रहेगा। जिसकी वजह से ठंड बढ़ने की उम्मीद है।
इसे भी पढ़ें
झारखंड के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, आज भी तूफान ‘दाना’ का असर