Tuesday, June 24, 2025

34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले की जांच फिर शुरू [Investigation into 34th national sports scam resumes]

याचिकाकर्ता को CBI ने पूछताछ के लिए बुलाया

रांची। 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले की जांच एक बार फिर से शुरू हो गई है। इस मामले में याचिकाकर्ता पंकज यादव को सीबीआई कार्यालय से पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

पंकज यादव और सूर्य सिंह बेसरा ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट का विरोध करते हुए दोबारा जांच की मांग की थी और इसके लिए CBI कोर्ट में प्रोटेस्ट याचिका दाखिल की थी।

शिकायतकर्ता ने ये आरोप लगाया थाः

पंकज यादव का कहना था कि सीबीआई ने ना तो शिकायतकर्ता से और ना ही उस विधानसभा कमिटी के सदस्यों से बात की, जिन्होंने अपनी जांच में राष्ट्रीय खेल घोटाले में भ्रष्टाचार और अनियमितता के बड़े मामले उजागर किए थे।

याचिकाकर्ता की मांग पर सीबीआई कोर्ट ने फिर से जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद अब सीबीआई ने राष्ट्रीय खेलों के दौरान हुए मेगा स्पोर्ट्स निर्माण और खेल सामाग्री की खरीद की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें

मॉर्निंग वॉक पर निकले RJD प्रदेश महासचिव पंकज यादव को मारी गोली, हालत गंभीर

Hot this week

Important events : 24 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of 24 June]

Important events : 1206 – दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान...

Vedic Almanac: | वैदिक पंचांग | 24 जून 2025 [Vedic Almanac 24 june 2025]

Vedic Almanac: दिनांक - 24 जून 2025दिन - मंगलवारविक्रत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img