Friday, October 24, 2025

बाहुबली बनना चाहता है गैंगस्टर अमन साहू, बड़कागांव में देगा अंबा प्रसाद को चुनौती [Gangster Aman Sahu wants to become Bahubali, will challenge Amba Prasad in Barkagaon]

- Advertisement -

रांची। इस चुनाव बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में हलचल होनेवाली है। क्योंकि गैंगस्टर अमन साहू अब बाहुबली बनना चाहता है। इसके लिए कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद को चुनौती देने जा रहा है।

गैंगस्टर अमन साहू ने बड़कागांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है। उसने नामांकन पर्चा भी मंगवा लिया है। अमन की मां किरण देवी ने रामगढ़ कार्यालय से उसके लिए नामांकन प्रपत्र खरीदा है।

बताते चलें कि गैंगस्टर अमन साहू के खिलाफ झारखंड में रंगदारी, हत्या, एक्सटॉर्शन सहित 100 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

रायपुर पुलिस की रिमांड पर है अमनः

झारखंड का कुख्यात अपराधी अमन साहू फिलहाल 28 अक्टूबर तक रायपुर पुलिस की रिमांड पर है। अमन हजारीबाग जिले के बड़कागांव से विधायक बनने की ख्वाहिश को लेकर चुनाव लड़ने को तैयार है।

अमन की इच्छा पूरी करने में उसकी मां भी सहयोग कर रही हैं और बेटे के लिए नामांकन पत्र खरीद लिया है।

कई मामलों में अपराधी है अमनः

राजधानी रांची के छोटे से गांव के रहने वाले अमन साहू पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें रंगदारी, हत्या, एक्सटॉर्शन सहित करीब 100 से ज्यादा मामले शामिल हैं। करीब 2013 में अपना गैंग बनाने वाला अमन एक समय हार्डकोर नक्सली भी रह चुका है।

आपको बता दें कि रायपुर पुलिस ने कोरबा में हुए गोलीकांड के बाद उसके गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद हाल ही में रायपुर के शंकर नगर इलाके में एक व्यापारिक साझेदार के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के सिलसिले में रायपुर पुलिस अमन को रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है।

अंतिम तारीख से पहले नामांकन की कर रहे हैं कोशिशः

अमन साहू के चुनाव लड़ने की बात पर उसकी मां ने बताया कि वो लोग पूरी कोशिश कर रहे हैं कि अंतिम तारीख से पहले अमन का नामांकन दाखिल हो जाए।

बता दें, बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में नामांकन की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर है। वहीं, अमन की मां किरण देवी ने यह भी कहा कि अमन के खिलाफ दर्ज सभी आपराधिक मामलों की जानकारी चुनाव आयोग को भी दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें

विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता है गैंगस्टर अमन साहू [Gangster Aman Sahu wants to contest assembly elections]

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Bihar Elections 2025: VIP और कांग्रेस ने उम्मीदवार वापस लिए, RJD कैंडिडेट का रास्ता साफ

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच इंडिया गठबंधन को महागठबंधन की ओर से राहत भरी खबर मिली है। विकासशील इंसान पार्टी...

Cervical cancer: जानिए महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के तीन बड़े लक्षण क्या हैं?

Cervical cancer: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) महिलाओं में होने वाला एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य कैंसर है। यह गर्भाशय के निचले...

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की CM उम्मीदवारी पर BJP का पलटवार – ‘राहुल गायब, भ्रष्टाचार मौजूद’

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विपक्षी महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के...

Banking Update: सरकार ने जारी किए नए नियम, 1 नवंबर से बैंक खातों में जोड़ सकेंगे चार नॉमिनी

Government issues new rules: नई दिल्ली, एजेंसियां। बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 1 नवंबर 2025 से बैंक खाते में चार नॉमिनी जोड़ने...

Big announcement by India alliance: मुकेश सहनी बने डिप्टी सीएम उम्मीदवार, तेजस्वी पर फिर जताया भरोसा

Big announcement by India alliance: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विपक्षी INDIA गठबंधन ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस के वरिष्ठ...

Superstar Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, नई फिल्म ‘फौजी’ की अनाउंसमेंट...

Superstar Prabhas: चेन्नई, एजेंसियां। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने...

Athletes in Ranchi: रांची में 300 विदेशी एथलीट दिखायेंगे दम, सैफ गेम्स 24 अक्टूबर से

Athletes in Ranchi: रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में 24 अक्टूबर से चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हो रही है।...

Kerala HC: केरल HC ने कहा – पुजारी नियुक्ति अब योग्यता पर आधारित होगी, जाति-वंश जरूरी नहीं

Kerala HC: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल हाईकोर्ट ने पुजारियों की भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मंदिरों में पुजारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories