Monday, October 20, 2025

Jharkhand Assembly Elections 2024: रांची की सभी सीटों पर मुकाबला रोचक, देखें किस सीट पर कौन भारी [Interesting contest on all seats of Ranchi, see who is dominant on which seat]

- Advertisement -

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में रांची जिले की सभी सीटों पर मुकाबला रोचक होने जा रहा है। भाजपा ने ज्यादातर सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि झामुमो-कांग्रेस में अभी सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है।

रांची में भाजपा ने वर्तमान विधायक सीपी सिंह पर फिर से भरोसा जताया है। सिल्ली में आजसू के सुदेश महतो और जेएमएम के अमित महतो के बीच फिर से मुकाबला हो सकता है।

झारखंड विधासभा चुनाव की घोषणा होने के बाद भाजपा ने ज्यादातर विधासभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आजसू ने भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

उधर, झामुमो और कांग्रेस में विधिवत सीटों का बंटवारा तो नहीं हुआ है, लेकिन पिछली बार जो सीट जिस दल के खाते में थी, वह उसी दल को मिलने की संभावना है। इसी आधार पर कांग्रेस ने कई सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

रांची की सभी सीटों पर दिलचस्प मुकाबलाः

अब रांची जिले की सभी सीटों पर इस बार दिलचस्प मुकाबला होने के आसार हैं। रांची में भाजपा ने वर्तमान विधायक सीपी सिंह पर फिर भरोसा जताया। उन्हें पिछली बार झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ माजी ने कड़ी टक्कर दी थी।

मतगणना के दौरान अंतिम समय में सीपी सिंह जीत पाए थे। उस समय ही चर्चा शुरू हो गई थी रांची विधानसभा में भी भाजपा को अब टक्कर मिलने लगी है।

पहले कहा जाता था कि रांची विधानसभा से भाजपा से किसी को भी उम्मीदवार बना दे, जीतेगा ही। चर्चा है कि इस बार फिर महुआ माजी रांची से झामुमो की उम्मीदवार हो सकती हैं।

सिल्ली में फिर आमने-सामने हो सकते हैं सुदेश व अमितः

सिल्ली सीट आजसू के खाते में है और उम्मीदवार स्वयं पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो हैं। 2014 के चुनाव में तो जेएमएम के अमित महतो ने उन्हें परास्त कर दिया था।

कोर्ट से सजा मिलने के बाद अमित महतो की विधायकी जाने के बाद उनकी पत्नी ने भी 2019 में सुदेश को कड़ी टक्कर दी थी। कुछ वर्ष पहले अमित महतो जेएमएम से अलग हो गए थे। अब चुनाव के वक्त वापस वह झामुमो में लौट आए हैं।

हटिया में नवीन जायसवाल बनाम अजयनाथः

हटिया की बात करें तो यहां से भाजपा ने नवीन जायसवाल को उम्मीदवार बनाया है। वह यहां से तीन बार से लगातार विधायक हैं। कांग्रेस ने यहां से अजयनाथ शाहदेव को उम्मीदवार बनाया है। मुकाबला रोचक होगा।

खिजरी का ये है हालः

खिजरी में भाजपा ने पूर्व विधायक रामकुमार पाहन को मैदान में उतारा है। पिछली बार कांग्रेस के उम्मीदवार व वर्तमान विधायक राजेश कच्छप से पाहन बहुत कम वोट से हारे थे। कांग्रेस ने फिर से राजेश कच्छप को ही उम्मीदवार बनाया है। इस बार दोनों दलों में मुकाबला रोचक होगा।

कांके का सियासी गणितः

कांके से भाजपा ने वर्तमान विधायक समरी लाल का टिकट काटकर पूर्व विधायक जीतू चरण राम को अपना उम्मीदवार बनाया है। महागठबंधन में यह सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है, क्योंकि गठबंधन के तहत पिछली बार यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेश बैठा लड़ रहे थे।

भाजपा ने पिछली बार जीतू चरण राम का टिकट काटकर समरी लाल को उम्मीदवार बनाया था, इस बार फिर से जीतू चरण राम पर विश्वास जताया है। अब यहां के मतदाता किस रूप में इसे लेते हैं, चुनाव के बाद ही पता चलेगा।

वैसे आंकड़ों के अनुसार कांके सीट पर भाजपा को छोड़ दूसरे दलों को बहुत कम सफलता मिली है। एनडीए में तमाड़ सीट जदयू के खाते में है और यहां से राजा पीटर को टिकट मिल गया है।

झामुमो यहां से अपने विधायक विकास मुंडा को फिर से उम्मीदवार बनाने को तैयार है। राजा पीटर पहले भी यहां से विधायक रहे हैं। वर्षों बाद वह जेल से बाहर निकले हैं।

मांडर का सियासी गुणा-गणितः

जहां तक मांडर की बात है तो यहां से भाजपा ने इस बार कुछ वर्ष पहले कांग्रेस से पार्टी में शामिल हुए सन्नी टोप्पो को उम्मीदवार बनाया है। क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ है।

उधर, महागठबंधन में कांग्रेस की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की को फिर से टिकट दिया गया है। 2014 में यहां से भाजपा की गंगोत्री कुजूर विधायक थी। पिछली बार उनका टिकट काट दिया गया था।

यहां से झाविमो के बंधु तिर्की विजयी हुए। आय से अधिक संपत्ति मामले में सजा होने के बाद उनकी सदस्यता चली गई। अब वे कांग्रेस में हैं।

उपचुनाव में कांग्रेस ने जहां बंधु तिर्की की पुत्री नेहा तिर्की को उम्मीदवार बनाया वहीं भाजपा ने गंगोत्री कुजूर को उम्मीदवार बनाया। लेकिन गंगोत्री नेहा से हार गईं। इधर भाजपा में आने के बाद सन्नी टोप्पो ने क्षेत्र में काफी मेहनत किया है।

इसलिए इस बार यहां कड़ा मुकाबला होना तय है। इन सभी विधानसभा सीटों पर किसके सर ताज सजेगा यह तो 23 नवंबर को ही पता चलेगा, परंतु सभी सीटों पर मुकाबला दिलचस्प होना तय है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड विधानसभा चुनाव में इन 10 सीटों पर क्या होगा ?

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories