Wednesday, October 22, 2025

JDU के 2 उम्मीदवार, दोनों CM किलर[2 candidates of JDU, both CM killers]

- Advertisement -

नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को एनडीए गठबंधन के तहत झारखंड विधानसभा चुनाव में 2 सीट मिली है। हालांकि पार्टी ने 11 सीटों पर दावा ठोका था।

पर उनमें से एक भी सीट जदयू को नहीं मिली। भाजपा ने एक रणनीति के तहत जिन दो सीटों तमाड़ और जमशेदपुर पश्चिमी दिया है, उसके पीछे कारण है जदयू के उम्मीदवार। और ये हैं तमाड़ से गोपाल पातर उर्फ राजा पीटर और जमशेदपुर पश्चिम से सरयू राय

इन दोनों नेताओं को सीएम किलर के रूप में जाना जाता है। राज पीटर ने शिबू सोरेन को तो सरयू राय ने रघुवर दास को मुख्यमंत्री रहते हरा कर झारखंड की राजनीति में भूचाल पैदा कर दिया था। एनडीए के रणनीतिकार के इस फैसले को मास्टर स्ट्रोक बता रहे हैं।

सरयू राय झारखंड के चाणक्यः

कभी भाजपा के रणनीतिकार रहे सरयू राय झारखंड की राजनीति के चाणक्य माने जाते हैं। झारखंड में भाजपा के आधार को मजबूत करने वाले सरयू राय पहली बार 2005 में झारखंड विधानसभा का सदस्य बने।

हालांकि वर्ष 2009 में वह मामूली अंतर महज 3000 वोट से कांग्रेस उम्मीदवार बन्ना गुप्ता से हार गए थे

फिर 2014 के बाद जब रघुवर दास मुख्यमंत्री बनें। तब रघुवर दास सरयू राय की आंखों का कांटा बन गये। दोनों में अनबन बढ़ने लगी।

2019 आते आते सरयू राय और रघुवर दास की कटुता इतनी बढ़ी कि जमशेदपुर विधानसभा से उन्हें टिकट से ही वंचित कर दिया। तब इन्होंने सांगठनिक ताकत दिखाते हुए भारतीय जन मोर्चा का गठन कर भाजपा की परेशानी बढ़ा दी।

वह अपनी राजनैतिक ताकत आजमाने रघुवर दास के विरुद्ध ही खड़े हो गए। सरयू राय ने इस विधानसभा चुनाव में रघुवर दास के खिलाफ जमशेदपुर पश्चिम की जगह जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी।

तब वर्ष 2019 के चुनाव में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय ने तब के निवर्तमान सीएम सीएम रघुवर दास को 15 हजार से भी ज्यादा मतों से हरा दिया।

बिहार और झारखंड के चाणक्य एकसाथः

इस बार चुनाव में झारखंड और बिहार के चाणक्य एकसाथ आ गए हैं। नतीजतन NDA के वोट बैंक और जदयू के वोट बैंक सत्ता पक्ष के उम्मीदवार को कड़ी चुनौती देने जा रहे हैं। आज की तारीख में देखें तो चुनावी समीकरण सरयू राय के पक्ष में दिख रहा है।

सीएम किलर राजा पीटरः

तमाड़ विधानसभा से दम भर रहे राजा पीटर की चर्चा जायंट किलर या सीएम किलर के रूप में होती है। ये पहली बार चर्चा में तब आए जब तमाड़ विधायक रमेश सिंह मुंडा की हत्या के बाद 2009 में वहां उप चुनाव हुए थे। वहां से झारखंड मुक्ति मोर्चा से सीएम रहे शिबू सोरेन उम्मीदवार थे, जो तत्कालीन मुख्यमंत्री भी थे।

उधर, निर्दलीय गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर खड़े हुए थे। राजा पीटर ने शिबू सोरेन को हराकर झारखंड की राजनीति में तहलका मचा दिया था। इसके बाद शिबू सोरेन को मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा था।

2009 के झारखंड विधान सभा चुनाव में जदयू के उम्मीदवार रहे राजा पीटर ने जीत दर्ज की थी और 2010 में मद्य निषेध मंत्री भी बने। फिर बाद में उन्होंने जदयू से किनारा कर लिया।

एक बार फिर राजा पीटर ने जदयू ज्वाइन किया और इस बार तमाड़ से एनडीए के उम्मीदवार बने।

गठबंधन ने चुना पर्सनालिटीः

दरअसल, जदयू ने जिन दो उम्मीदवार को झारखंड विधानसभा में उतरा है। उनकी अपनी पर्सनालिटी हैं और अपना जनाधार भी है।

उस पर इन दोनों उम्मीदवार यानी सरयू राय और राजा पीटर को एनडीए के वोट बैंक का साथ इस विधानसभा चुनाव में एज देते दिखता है।

उस पर हाल ही में जिस हिंदुत्व की पटरी पर हरियाणा में जीत की गाड़ी चली है, उसकी वजह से झारखंड चुनाव पर एक सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

यह हालात झारखंड मुक्ति मोर्चा के सामने नई परेशानी के रूप में आया है। इसका असर तो चुनावी परिणाम के बाद पता चलेगा पर जदयू उम्मीदवारों के हौसले बढ़े हुए हैं।

इसे भी पढ़ें

हो गया ऐलान- आजसू 10, जदयू 2 और LJP(R) 1 सीट पर लड़ेगी चुनाव 

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mehul Choksi: चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ, बेल्जियम ने दिया हरी झंडी

Mehul Choksi: बेल्जियम, एजेंसियां। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने की दिशा में भारत को बड़ी सफलता मिली है। बेल्जियम की...

JPSC JET 2025: झारखंड पात्रता परीक्षा अब पांच शहरों में, आवेदन 30 अक्टूबर तक

JPSC JET 2025: रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) ने राज्य गठन के बाद दूसरी बार झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी...

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट्स: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी

8th Pay Commission: नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर के लगभग एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का बेसब्री...

Delhi government: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेगा एक मॉडल छठ घाट

Delhi government: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में छठ पूजा 2025 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 17...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के रोजगार वादे पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले– “29 लाख करोड़ चाहिए, कैसे देंगे?”

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा “हर परिवार से एक...

Chhath Ghat inspection: रांची में छठ घाटों पर पहुंचे DC और SSP, महिला पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी

Chhath Ghat inspection: रांची। रांची में महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धा और आस्था के इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी...

Bihar Elections: वोट बैंक की राजनीति, RJD, BJP और JDU ने चुने अपने उम्मीदवार जातीय समीकरण के अनुसार

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। इस बार सभी बड़े दलों...

Pitabas Panda murder case: ओडिशा: पीताबास पांडा मर्डर केस में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी, पूर्व विधायक बिक्रम पांडा शामिल

Pitabas Panda murder case: भुवनेश्वर, एजेंसियां। ओडिशा पुलिस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और सीनियर एडवोकेट पीताबास पांडा की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories