बेटी-माटी की सुरक्षा हमारा संकल्प
रांची। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद भाजपा ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। सभी घोषित 66 प्रत्याशी ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए। इसमें जीत की रणनीति पर चर्चा हुई।
प्रदेश चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी प्रत्याशियों से कहा कि वे इंडी गठबंधन को उनकी नाकामियों पर घेरें। राज्य में रोटी, बेटी और माटी की लड़ाई सिर्फ नारा नहीं हमारा संकल्प है।
इसके लिए एनडीए की जीत जरूरी है। भाजपा ने अटलजी के नेतृत्व में राज्य बनाया, तो इसे बचाने और संवारने की जिम्मेवारी भी हमारी ही है।
स्थानीय मुद्दों, रोजगार, महिला अपराध पर फोकस कर विरोधियों को घेरें। प्रदेश में हुए घोटालों को जनता में ले जाने सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह व हिमंता बिस्वा सरमा ने भी प्रत्याशियों को दिशा-निर्देश दिया।
पार्टी की उम्मीदों को जनता की उम्मीद बनायेः बाबूलाल
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी उम्मीदवारों से कहा कि पार्टी की उम्मीदों को जनता की उम्मीद बनाएं।
आज पार्टी से आगे जनता है। भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए लोग तैयार हैं। हम सब जनता के दरवाजे तक जाएं। उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। जनता प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर भरोसा करती है।
इसे भी पढ़ें
पलामू की अरहर दाल खरीदेगी केंद्र सरकार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान