Wednesday, June 25, 2025

बास्को बेसरा ने भाजपा छोड़ी, CM हेमंत से मिले [Basco Besra left BJP, met CM Hemant]

झामुमो ने किया स्वागत

रांची। सरायकेला खरसावां जिला के भाजपा नेता बास्को बेसरा ने बीजेपी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बीती रात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाक़ात की।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को भेजे इस्तीफे में बास्को बेसरा ने कहा है कि वे निजी कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं। फिलहाल बासको बेसरा एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य थे।

प्रदेश अध्यक्ष को भेजा त्यागपत्रः

उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा है “अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य एवं भाजपा के सक्रिय सदस्य के रूप में मेरी भूमिका सक्रिय रूप से जारी रही है। परंतु कुछ निजी कार्यों के कारण अब मैं अपनी सेवाएं देने में असमर्थ हूं। अतः श्रीमान से आग्रह है कि मुझे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समेत पार्टी के तमाम जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाए। इसे मेरा त्यागपत्र भी माना जाए।” उधर भेंगरा के बीजेपी छोड़ने का झामुमो ने स्वागत किया है।

इसे भी पढ़ें

मांडू विधायक जेपी पटेल ने क्यों छोड़ी भाजपा?

Hot this week

झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा आज [Jharkhand assembly elections announced today]

राज्य में लगेगी आदर्श आचार संहिता रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img