Tuesday, October 21, 2025

बिहारः स्कॉर्पियो ने 6 कांवरियों को रौंदा, गुस्साए लोगों ने पुलिस का वाहन फूंका [Bihar: Scorpio crushed 6 Kanwariyas, angry people burnt police vehicle]

- Advertisement -

पटना, एजेंसियां। बिहार के बांका में एक सड़क हादसे में आधा दर्जन कांवरियों की मौत हो गयी। दरअसल प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी गत पूर्णिमा के अवसर पर बांका, रजौन व अमरपुर प्रखंड क्षेत्र से हजारों कांवरिया का जत्था सुल्तानगंज गंगा घाट पर पवित्र जल भरने के लिए पहुंचे थे। जहां से भव्य रथ यात्रा निकालकर कांवरिया का यह जत्था भजन कीर्तन करते हुये आगे बढ़ रहे थे।

एक दर्जन से अधिक लोग घायलः

सबसे पहले जत्था के द्वारा सुल्तानगंज से चलकर शंभुगंज स्थित तेलडीहा दुर्गा स्थान पहुंचकर पूजा अर्चना कर जलार्पण किया। जिसके बाद यह जत्था आगे बढ़कर अमरपुर के जेष्ठगौरनाथ मंदिर जलार्पण के लिए जा रहे थे।

इसी दौरान इंगलिश मोड़-शंभुगंज मुख्य मार्ग पर नगरडीह गांव के पास एक अनियंत्रित काले रंग के वाहन ने सड़क पर चल रहे कांवरिया के जत्था को रौंद दिया। जिस घटना में छह कांवरिया की मौत हो गयी। जिसमें चार महिला शामिल है।

वहीं इस घटना में एक दर्जन से अधिक कांवरिया गंभीर रुप से जख्मी हो गये। वहीं घटना के बाद वहां मौजूद गुस्साए गांव के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया साथ ही 112 पुलिस गाड़ी में आग लगा दिया।

इसके अलावा दरोगा बबन मांझी को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया गया। जिनका इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है।

इन गांव के कांवरिया थे जत्था में शामिलः

बताया जा रहा है कि इस कांवरिया के जत्था में बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के शोभानपुर, नकसोसा, कठैल, ईटहरी, बल्लीकित्ता, बेला, बैदाडीह, जमुआ, कैथा एवं रजौन थाना क्षेत्र के सिकानपुर, चिलकावर, बथुनिया, मंझगाय डरपा पंचायत के मोहनपुर व जेष्ठगौरनाथ मंदिर के आसपास बसे गांव के लोग शामिल थे।

इसे भी पढ़ें

पटना में कार ने 10 लोगों को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर मौत, 8 घायल

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Thamma Review: फिल्म समीक्षा-थामा, हॉरर के नाम पर उम्मीदों का फुस्स धमाका

Thamma Review: मुंबई, एजेंसियां। दिवाली के मौके पर बड़े बजट की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में छा जाने की उम्मीद में आई थामा, लेकिन फिल्म ने उस...

Gold Price: दिवाली पर सोना ₹2,000 सस्ता, ₹1.27 लाख पर आया, चांदी की कीमत भी ₹6,000 गिरी

Gold Price: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिवाली पर सोना करीब 2,000 और चांदी 6,000 रुपए सस्ती हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार...

Ajay Kumar Jha: टिकट न मिलने से नाराज़, अजय कुमार झा ने कफ़न बांधकर किया निर्दलीय नामांकन

Ajay Kumar Jha: अररिया,एजेंसियां। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय कुमार झा ने पार्टी से इस्तीफा देकर नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप...

Ek Deewane Ki Deewaniyat Review: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म को मिले मिक्स रिव्यू

Ek Deewane Ki Deewaniyat Review: नई दिल्ली, एजेंसियां। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ 21 अक्टूबर, 2025...

SAF Games in Ranchi: रांची में 24 अक्टूबर से सैफ गेम्स, इंटरनेशनल खिलाड़ियों का लगेगा जमावड़ा

SAF Games in Ranchi: रांची। रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल का आयोजन होने जा रहा है। आगामी चौथी साउथ एशियन (सैफ) एथलेटिक्स...

Punjab DGP son death: पंजाब के पूर्व DGP के बेटे की संदिग्ध मौत, पिता-पत्नी और बहू पर मामला दर्ज

Punjab DGP son death: चंडीगढ़, एजेंसियां। पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर की 16 अक्टूबर...

Firecracker explosion in Churu: चूरू में पटाखा विस्फोट से 3 झुलसे, गुरुग्राम में शोरूम जलकर खाक, जोधपुर में लगी...

Firecracker explosion in Churu: चूरू, एजेंसियां। दीपावली से पहले पटाखों और आगजनी की घटनाओं ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए...

Restaurant owner murder case: पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी का रेस्टोरेंट ऑनर हत्याकांड में बड़ा खुलासा

Restaurant owner murder case: रांची। रांची के चर्चित रेस्टोरेंट मालिक हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह,...
spot_img

Related Articles

Popular Categories