Monday, October 20, 2025

जमशेदपुर पश्चिमी में सरयू राय देंगे बन्ना गुप्ता को टक्कर [Saryu Rai will give competition to Banna Gupta in Jamshedpur West]

- Advertisement -


जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में इस बार मुकाबला रोचक होगा। जमशेदपुर पूर्वी के वर्तमान विधायक और हाल ही में जदयू में शामिल हुए सरयू राय एनडीए के प्रत्याशी के रूप में यहां मैदान में उतर रहे हैं।

उनका सीधा मुकाबला झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से होगा, जो कांग्रेस प्रत्याशी होंगे। 2009 में बन्ना गुप्ता ने यहां से विधायक बनने के लिए सरयू राय को हराया था, 2014 के विधानसभा चुनाव में सरयू राय ने बन्ना गुप्ता को शिकस्त दी थी, अब सरयू राय की जमशेदपुर पश्चिम में वापसी ने फिर से समीकरण बदल दिए हैं।

जमशेदपुर पश्चिमी का राजनीतिक समीकरणः

2019 में रघुवर दास के खिलाफ जमशेदपुर पूर्वी से बगावत कर चुनाव जीतने वाले सरयू राय अब पश्चिम की ओर रुख कर चुके हैं। इससे इस सीट पर राजनीतिक तापमान बढ़ गया है।

बीजेपी के अन्य दावेदारों, खासकर विकास सिंह, के बीच भी आंतरिक खींचतान देखने को मिल रही है। विकास सिंह ने 2019 में भी टिकट की मांग की थी, लेकिन उन्हें तब टिकट नहीं मिला था लेकिन फिर भी उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा मेहनत करते रहे है, उन्होंने वर्तमान विधायक बन्ना गुप्ता के खिलाफ भी कई आंदोलन किए है।

मुस्लिम वोट का रुझान तय करता है विजेताः

जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में लगभग 50,000 से ज्यादा मुस्लिम वोटर है। इस चुनाव में पूर्व झामुमो नेता और हाल ही में एआईएमआईएम ज्वाइन करने वाले बाबर खान भी मैदान में उतर रहे हैं। उनके चुनाव लड़ने से बन्ना गुप्ता के मुस्लिम वोट बैंक पर असर पड़ने की संभावना है, जिससे मुकाबला और कड़ा हो सकता है।

बाबर खान के आईएमआईएम से जुड़ने और चुनाव लड़ने की घोषणा ने मुस्लिम वोटरों को एक विकल्प दे दिया है जिससे बन्ना गुप्ता के लिए खतरा पैदा हो सकता है।

सरयू और बन्ना के बीच व्यक्तिगत अदावत भीः
जमशेदपुर पश्चिम का यह चुनावी मुकाबला बन्ना गुप्ता और सरयू राय के बीच व्यक्तिगत और राजनीतिक संघर्ष का प्रतीक बन गया है।

दोनों नेताओं के बीच पुरानी अदावत और नए समीकरणों ने इस सीट को हॉटस्पॉट बना दिया है, और देखना दिलचस्प होगा कि अंततः कौन विजयी होता है।

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories