Saturday, July 26, 2025

झारखंड में 11 सीटें चाहिए जदयू को, 2 से संतुष्ट नहीं [JDU wants 11 seats in Jharkhand, not satisfied with 2]

नीतीश कुमार के पास पहुंची लिस्ट

पटना, एजेंसियां। Jharkhand Election 2024: आज दोपहर बाद साढे तीन बजे चुनाव आयोग झारखंड विधानसभा के लिए चुनाव की घोषणा कर सकता है।

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में अब तक सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है। हालांकि जदयू ने भाजपा पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।

झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो पटना पहुंच गये हैं। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए खीरू महतो ने कहा कि झारखंड में हम लोग 11 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। एनडीए के साथ में चुनाव लड़ना चाहते हैं। 11 सीटों की सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को सौंप दी है।

दो सीटों पर लड़ने का सवाल ही नहीः

भाजपा झारखंड में जदयू को दो सीट देने को तैयार है। मौजूदा विधायक सरयू राय और पूर्व मंत्री राजा पीटर को इस बार टिकट दिए जाने की चर्चा है।

खीरू महतो ने कहा कि दो सीटों पर लड़ने का सवाल ही नहीं उठता है। उन्होंने कहा कि मीडिया अनुमान लगा रहा कि दो सीट हमको एनडीए में मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं है।

उन्होंने कहा कि विकास, विस्थापन आयोग बने यह सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा हमारे लिए है। झारखंड की जनता बदलाव चाहती है।

सीएनटी एक्ट पर हेमंत सरकार ने कुछ नहीं किया, सिर्फ मंईयां सम्मान योजना से महागठबंधन को वोट नहीं मिलेगा।

अशोक चौधरी से भी मिले खीरू महतोः

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा दिल्ली से पटना आ गये हैं। वे झारखंड के नेताओं के साथ चुनाव को लेकर बैठक कर सकते हैं।

अपने पटना प्रवास के दौरान झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने प्रदेश प्रभारी और बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात की है। अशोक चौधरी ने अपने एक्स अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं।

सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि उनके आवास पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो और झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री सुधा चौधरी से मुलाकात हुई है और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा आज 

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Saiyyara: सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 9 दिनों में कमाए 200 करोड़

Saiyyara: मुंबई, एजेंसियां। मोहित सूरी निर्देशित और अहान पांडे-आनित पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के महज 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200...

रांची में युवती पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

Acid attack in Ranchi: रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र के टेंडर बस्ती में एक युवती पर एसिड अटैक हुआ है। युवती बुरी तरह...

JPSC chairman Dilip Prasad: JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 3 को को 2 साल की सजा

JPSC chairman Dilip Prasad: रांची। सीबीआई की विशेष अदालत ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद को भ्रष्टाचार के मामले में 2 साल की...

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने शुरू की ‘PDA पाठशाला’, यूपी में बेसिक स्कूलों के मर्जर के खिलाफ विरोध तेज

Samajwadi Party: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 से कम छात्रों वाले बेसिक विद्यालयों को बंद या मर्ज करने के फैसले का व्यापक...

Kargil Day 2025: झारखंड के जांबाज़ों को कारगिल दिवस पर सलाम

Kargil Day 2025: रांची। कारगिल विजय दिवस, हर साल 26 जुलाई को वीर सपूतों की याद में मनाया जाता है, जिन्होनें 1999 के युद्ध...

Chirag Paswan: चिराग पासवान का फूटा गुस्सा, बोले- मुझे दुख है ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं

Chirag Paswan: पटना, एजेंसियां। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री...

Indore Heavy Rain: इंदौर में मूसलाधार बारिश से तबाही, घरों में घुसा पानी, सड़कें बनीं तालाब

Indore Heavy Rain: भोपाल, एजेंसियां। इंदौर में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार को पूरी तरह थाम...

Kiren Rijiju: रिजिजू का विपक्ष पर तंज – “सदन ठप कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं”

Kiren Rijiju: नई दिल्ली, एजेंसियां। 26 जुलाई 2025 को संसद के मानसून सत्र में बार-बार हो रहे गतिरोध पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories