पटना, एजेंसियां। Bihar Bypoll Election 2024: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 में होना है, इसको लेकर सरगर्मी तेज हो गई है।
वहीं इसी साल 4 विधानसभा और एक विधान परिषद सीटों पर उपचुनाव होना है। इसकी घोषणा आज चुनाव आयोग 3.30 बजे कर सकता है।
इस चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने मंथन शुरू कर दिया है। प्रत्याशियों के नाम को लेकर पार्टियों का विचार-विमर्श भी जारी है। दिल्ली में भाजपा की बैठक भी इस विषय पर हो चुकी है। आज कभी भी उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है।
राजनीतिक दल रेसः
विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दल लगातार बैठक कर रहे हैं। प्रत्याशियों के नाम पर मंथन चल रहा है। बिहार उपचुनाव को लेकर दिल्ली में भाजपा की उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हो चुकी है। इस बैठक में प्रत्याशियों के नाम को लेकर मंथन किया गया है।
चारों सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे प्रशांत किशोरः
चार विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा होनी है। भोजपुर के तरारी, कैमूर के रामगढ़ और गया के बेलागंज और इमामगंज के विधायक सांसद बन चुके हैं।
भाजपा, जदयू, राजद, भाकपा माले और प्रशांत किशोर उपचुनाव में दो दो हाथ करने की तैयारी में हैं। प्रशांत किशोर ने अपने सभा में कहा था कि मैं चारों सीटों पर उम्मीदवार उतारूँगा।
रामगढ़ सीट से कौन हो सकता है एनडीए का उम्मीदवार?
रामगढ़ विधानसभा सीट पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। रामगढ़ विधानसभा सीट पर जगदानंद सिंह के छोटे बेटे अजीत सिंह को मैदान में उतारने की तैयारी की जा रही है।
इस सीट से सुधाकर सिंह सांसद बने हैं और उनके सांसद बनने के बाद रामगढ़ सीट खाली हुई है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से अशोक सिंह को मैदान में उतारा जा सकता है।
इधर प्रशांत किशोर भी उम्मीदवार उतारेंगे। इस सीट पर प्रशांत किशोर, आनंद सिंह को मैदान में उतार सकते हैं।
इसे भी पढ़ें
2025 बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने 220 सीटें जीतने का रखा लक्ष्य