Wednesday, October 22, 2025

हो गया फाइनल, सुदेश महतो सिल्ली से ही लड़ेंगे चुनाव [Final done, Sudesh Mahato will contest elections from Silli only]

- Advertisement -

रांची। झारखंड विधानसभ चुनाव 2024 में आजसू पार्टी और बीजेपी के बीच तालमेल तय है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो के बीच कई दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है। गठबंधन को लेकर जल्द ही औपचारिक घोषणा हो जाएगी।

वहीं एक बार फिर से आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो अपने परंपरागत सिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरने को तैयार है। सुदेश महतो सिल्ली विधानसभा सीट से चार बार चुनाव में जीत हासिल कर चुके हैं और अब पांचवीं बार जीत हासिल करने के लिए चुनाव मैदान में उतरेंगे।

सुदेश महतो के सामने हो सकते हैं देवेंद्रनाथ महतोः

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान रांची लोकसभा सीट के सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में जयराम महतो की पार्टी के उम्मीदवार देवेंद्रनाथ महतो ने कड़ी टक्कर दी थी। देवेंद्रनाथ महतो लगातार सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।

इस बीच जयराम महतो की पार्टी में कई तरह के मतभेद उत्पन्न होने की भी खबर मिल रही है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि देवेंद्रनाथ महतो को जयराम महतो ईचागढ़ सीट से चुनाव मैदान में उतारना चाहते है।

ऐसा होने पर सुदेश महतो के लिए चुनौतियां कुछ कम हो जाएगी, लेकिन देवेंद्रनाथ महतो सिल्ली छोड़कर ईचागढ़ जाएंगे या नहीं, इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।सिल्ली सीट को लेकर कांग्रेस की दावेदारी।

इस बार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन दल के घटक दल कांग्रेस पार्टी भी सिल्ली सीट पर दावा कर रही है। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि सिल्ली सीट के लिए झारखंड मुक्ति मार्च के पास मजबूत कैंडिडेट नहीं है।

जबकि कांग्रेस महतो फैक्टर को ध्यान में रखते हुए सिल्ली में कैंडिडेट दे सकती है। कांग्रेस पार्टी की ओर से रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष राकेश किरण दावेदार हैं। साथ ही नागेंद्र नाथ गोस्वामी, राजू महतो, जितेंद्र महतो जैसे पार्टी नेताओं ने भी दावेदारी पेश की है।

जेएमएम से संपर्क में हैं देवेंद्रनाथ महतो!

हालांकि सिल्ली सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की हमेशा से दावेदारी रही है। पहले जहां अमित महतो ने यहां से जीत हासिल की थी। तो वही उनके बाद उनकी पत्नी सीमा महतो ने सिल्ली से जीत हासिल कर झारखंड मुक्ति मोर्चा के खाते में यह सीट लाया था।

हालांकि 2019 में सुदेश महतो ने एक बार फिर बाजी मारी और सीमा महतो को चुनावी रण में हराया। राजनीतिक हलकों में इस बात की भी चर्चा है कि देवेंद्रनाथ महतो जेएमएम के कुछ वरिष्ठ नेताओं से भी संपर्क में हैं और पार्टी उन्हें उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही है।

सुदेश महतो के दूसरी सीट से लड़ने की भी चर्चाः

इस बार जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा सिल्ली का खेल बिगाड़ सकती है। हालांकि उसके काट के लिए गठबंधन दल आपस में बैठकर रणनीति तैयार करेगी।

इसके बाद यह तय होगा कि सिल्ली सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा के खाते में जाती है या फिर कांग्रेस के खाते में जाती है।

इस बीच चर्चा थी कि सुदेश महतो किसी दूसरी सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। पर दिल्ली से आ रही खबरों के मुताबिक सुदेश सिल्ली से ही लड़ने को तैयार हैं।

2019 में आजसू पार्टी को मिली थी बड़ी जीतः

पिछले विधानसभा चुनाव 2019 में झारखंड स्टूडेंट यूनियन पार्टी के प्रत्याशी सुदेश महतो ने 83700 वोट लाकर जीत हासिल की थी। जबकि दूसरे स्थान पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सीमा देवी रही। उन्होंने 63505 वोट लाकर जबकि भाकपा के विश्व देव सिंह मुंडा 2766 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे।

अमित महतो ने 2014 में सुदेश को हराया थाः

2014 में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सुदेश महतो को इस सीट से हराया था। इस बार के चुनाव में 11 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया था। झारखंड मुक्ति मोर्चा के अमित कुमार महतो ने सुदेश महतो को हराकर आए थे। अमित कुमार महतो ने 79747 वोट लाकर जीत हासिल की थी। जबकि सुदेश कुमार महतो को 50007 वोट मिले।

इसी तरह 2009 में कांग्रेस में भी सुदेश महतो ने सिल्ली में जीत हासिल की थी। वही 2005 में सुदेश कुमार महतो ने सिल्ली में जीत हासिल की थी। इस चुनाव में सबसे ज्यादा 33 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया था। उन्होंने 39281 वोट लाकर जीत हासिल की। जबकि जेएमएम के अमित कुमार को 19969 वोट मिले और तीसरे स्थान पर सीपीएम के संजय कुमार सिद्धार्थ 13755 वोट पाकर आये थे।

लोकसभा चुनाव 2024 में देवेंद्रनाथ महतो ने दिखाई ताकतः

लोकसभा चुनाव 2024 में जयराम महतो की पार्टी के उम्मीदवार देवेंद्रनाथ महतो ने ताकत दिखाई। इस चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ को जहां 57 हजार वोट मिले, वहीं देवेंद्रनाथ महतो को 49 हजार से अधिक वोट मिले। जबकि कांग्रेस की यशस्विनी सहाय को करीब 35 हजार वोट मिले।

बहरहाल अभी चुनाव की घोषणा बाकी है। जैसे जैसे चुनान करीब आयेगा तो समीकरण भी बनते बिगड़ते रहेंगे। वैसे भी राजनीति में सब कुछ तय मान लेना जल्दीबाजी होती है। वैसे तो सुदेश महतो ने सिल्ली से चुनाव लड़ने की हामी भर दी है पर अंतिम समय में कब क्या बदल जायेगा, कोई नहीं जानता।

इसे भी पढ़ें

जानें, झारखंड में कब होगी विधानसभा चुनाव की घोषणा ?

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Personal loan interest saving: एक EMI मिस हुई तो बढ़ सकता है नुकसान, जानें पर्सनल लोन बचने का तरीका

Personal loan interest saving: नई दिल्ली, एजेंसियां। पैसे की तंगी या भूल के कारण यदि पर्सनल लोन की एक भी EMI समय पर नहीं भरी...

OpenAI: Meta नीति के कारण WhatsApp से हटेगा ChatGPT, OpenAI ने बताया

OpenAI: नई दिल्ली, एजेंसियां। OpenAI ने स्पष्ट किया है कि 15 जनवरी 2026 से ChatGPT WhatsApp पर उपलब्ध नहीं रहेगा। हालांकि, iOS, Android और...

Thyroid Care: थायराइड के मरीजों के लिए कितनी जरूरी है आयोडीन? जानें क्या सेंधा नमक खाना सही है या...

Thyroid Care: नई दिल्ली,एजेंसियां। थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर की एक बेहद महत्वपूर्ण ग्रंथि है, जो गर्दन के सामने श्वास नली के पास स्थित होती है।...

FIDE World Cup 2025: 23 साल बाद भारत में शतरंज का महासंग्राम, गोवा में दिखेगा भारतीय प्रतिभा

FIDE World Cup 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत 23 साल बाद फिडे विश्व कप शतरंज का मेजबान बनने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट...

Bihar Elections 2025: राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर छापा, जानें क्या है कारण?

Bihar Elections 2025: मोतिहारी, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मोतिहारी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। पुलिस ने राजद प्रत्याशी देवा...

HGPS: बच्चों में समयपूर्व बुढ़ापे की बीमारी, वैज्ञानिकों ने खोजा नया इलाज

HGPS: नई दिल्ली, एजेंसियां। कुछ बच्चे जन्म से ही तेजी से बूढ़े दिखने लगते हैं। इसे हचिंसन-गिलफोर्ड प्रोजेरिया सिंड्रोम (एचजीपीएस) कहा जाता है, जो एक...

Asia Cup 2025 Controversy: PCB चीफ मोहसिन नकवी पर BCCI की नजर, ICC में उठेगा विवाद

Asia Cup 2025 Controversy: नई दिल्ली, एजेंसियां। एशिया कप ट्रॉफी विवाद में अब मामला और गरमाता जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने...

Diwali sales: दिवाली में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री! पांच साल में 4 गुना बढ़ा कारोबार

Diwali sales: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल दिवाली और त्योहारी सीजन 2025 के दौरान देशभर में रिकॉर्ड कारोबार देखने को मिला है। सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories