Wednesday, October 22, 2025

मध्य प्रदेश-राजस्थान की तरह हरियाणा में कांग्रेस का गुब्बारा फूटेगा : प्रधानमंत्री [Like Madhya Pradesh-Rajasthan, Congress’ balloon will burst in Haryana too: Prime Minister]

- Advertisement -

चंडीगढ़, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राजस्थान और मध्यप्रदेश की तरह हरियाणा में भी कांग्रेस के सरकार बनाने का गुब्बारा फूटेगा। हिमाचल प्रदेश में भी इन्होंने झूठ बोल कर सरकार बनायी थी।

हरियाणा के हिसार में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मतदान की तारीख नजदीक आ रही है और कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही है। कांग्रेस के नेता अब कहने लगे हैं कि हरियाणा में भी वही हाल होगा, जो मध्य प्रदेश में हुआ था।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में पिछले चुनाव में इन्होंने झूठ का गुब्बारा खूब फुलाया, लेकिन जनता ने वोट की चोट देकर उस गुब्बारे की हवा निकाल दी। अब हरियाणा में भी यही होने जा रहा है।

“माताओं-बहनों का यहां एक नारा है- म्हारा हरियाणा, नॉनस्टॉप हरियाणा दिया”

प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा की माताओं-बहनों ने यहां एक नारा- म्हारा हरियाणा, नॉनस्टॉप हरियाणा दिया है। हरियाणा का विकास ऐसे ही नॉन स्टॉप चलते रहना चाहिए। इसलिए हरियाणा तीसरी बार भाजपा को मौका देने का मन पक्का कर चुका है।

उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस होती है, वहां कभी स्थिरता नहीं आ सकती। जो पार्टी अपने नेताओं के बीच ही एकता नहीं ला सकती, वह राज्य में स्थिरता कैसे लायेगी ?

यहां कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने के लिए मारामारी मची है। बापू भी दावेदार है, बेटा भी दावेदार है। दोनों मिलकर, बाकियों को निपटाने में लगे हैं।

“गोहाना में दलितों पर अत्याचार हुआ,मिर्चपुर कांड हुआ, कांग्रेस चुप रही”

कांग्रेस पर दलितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में दलितों और पिछड़ों के लिए दरवाजे एकदम बंद हैं।

कांग्रेस के राज में गोहाना में दलितों पर अत्याचार हुआ, कांग्रेस चुप रही। कांग्रेस के राज में मिर्चपुर कांड हुआ, कांग्रेस चुप रही। कांग्रेस के राज में दलित बेटियों के साथ अत्याचार हुआ, अन्याय हुआ, कांग्रेस चुप रही।

आज कांग्रेस का शाही परिवार कह रहा है कि दलितों और पिछड़ों का आरक्षण खत्म कर देंगे। कांग्रेस ने दलितों पर जो अत्याचार किया है, उसे दलित समाज कभी भूल नहीं सकता।

“कांग्रेस ने हमेशा किसानों को पानी के लिए तरसाया”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को भी हमेशा वोटबैंक के रूप में ही देखा है। कांग्रेस ने हमेशा किसानों को पानी के लिए तरसाया है, जबकि भाजपा उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है।

कांग्रेस यहां किसानों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन आपको भूलना नहीं है कि हुड्डा की सरकार तो 02 रुपये के मुआवजे देने वाली सरकार थी।

लेकिन, यह भाजपा सरकार है, जो बिना मांगे देश के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के रूप में 6,000 रुपये सीधे उनके बैंक खातों में भेजती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने एमएसपी पर भी जनता से सिर्फ झूठ बोला है। सच्चाई यह है कि यहां भाजपा की सरकार 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है। जबकि, कांग्रेस शासित राज्यों में इक्का-दुक्का फसलें ही एमएसपी पर खरीदी जाती है।

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी के झारखंड दौरे में बारिश की दखल, रोड शो हुआ रद्द

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Personal loan interest saving: एक EMI मिस हुई तो बढ़ सकता है नुकसान, जानें पर्सनल लोन बचने का तरीका

Personal loan interest saving: नई दिल्ली, एजेंसियां। पैसे की तंगी या भूल के कारण यदि पर्सनल लोन की एक भी EMI समय पर नहीं भरी...

OpenAI: Meta नीति के कारण WhatsApp से हटेगा ChatGPT, OpenAI ने बताया

OpenAI: नई दिल्ली, एजेंसियां। OpenAI ने स्पष्ट किया है कि 15 जनवरी 2026 से ChatGPT WhatsApp पर उपलब्ध नहीं रहेगा। हालांकि, iOS, Android और...

Thyroid Care: थायराइड के मरीजों के लिए कितनी जरूरी है आयोडीन? जानें क्या सेंधा नमक खाना सही है या...

Thyroid Care: नई दिल्ली,एजेंसियां। थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर की एक बेहद महत्वपूर्ण ग्रंथि है, जो गर्दन के सामने श्वास नली के पास स्थित होती है।...

FIDE World Cup 2025: 23 साल बाद भारत में शतरंज का महासंग्राम, गोवा में दिखेगा भारतीय प्रतिभा

FIDE World Cup 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत 23 साल बाद फिडे विश्व कप शतरंज का मेजबान बनने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट...

Bihar Elections 2025: राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर छापा, जानें क्या है कारण?

Bihar Elections 2025: मोतिहारी, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मोतिहारी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। पुलिस ने राजद प्रत्याशी देवा...

HGPS: बच्चों में समयपूर्व बुढ़ापे की बीमारी, वैज्ञानिकों ने खोजा नया इलाज

HGPS: नई दिल्ली, एजेंसियां। कुछ बच्चे जन्म से ही तेजी से बूढ़े दिखने लगते हैं। इसे हचिंसन-गिलफोर्ड प्रोजेरिया सिंड्रोम (एचजीपीएस) कहा जाता है, जो एक...

Asia Cup 2025 Controversy: PCB चीफ मोहसिन नकवी पर BCCI की नजर, ICC में उठेगा विवाद

Asia Cup 2025 Controversy: नई दिल्ली, एजेंसियां। एशिया कप ट्रॉफी विवाद में अब मामला और गरमाता जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने...

Diwali sales: दिवाली में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री! पांच साल में 4 गुना बढ़ा कारोबार

Diwali sales: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल दिवाली और त्योहारी सीजन 2025 के दौरान देशभर में रिकॉर्ड कारोबार देखने को मिला है। सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories