Wednesday, July 30, 2025

झारखंड में शिक्षक नियुक्ति पर फिर ब्रेक

रांची। झारखंड में शिक्षको नियुक्ति पर फिर ब्रेक लग गया है। जिलावार आरक्षण रोस्टर स्पष्ट नहीं होने के कारण यह बाधा उत्पन्न हुई है।  ये नियुक्तियां राज्य के 80 स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, 325 प्रखंड स्तरीय मॉडल स्कूल और 28 बालिका आवासीय विद्यालय में होनी है। अब फिर नये सिरे से विज्ञापन निकाला जाएगा।

सभी जिलों को झारखंड शिक्षा परियोजना जिला वार आरक्षण रोस्टर क्लियर करने के लिए निर्देश दिया जा रहा है।

बता दें कि जब विज्ञापन जारी हुआ था तब सरकार की आरक्षण नीतियां साफ नहीं थी। इस बीच विज्ञापन जारी कर दिया गया। पिछले हफ्ते सरकार ने जिलावार आरक्षण रोस्टर क्लियर कर दिया।

जिलावार इडब्ल्यूएस आरक्षण लागू होना है

नए आरक्षण रोस्टर में इडब्ल्यूएस आरक्षण भी जुड़ा है। इसलिए नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाकर फिर से विज्ञापन जारी किया जाएगा।

पिछले विज्ञापन में नियुक्ति की प्रक्रिया 10 अप्रैल तक निपटा लेने को कहा गया था। 433 स्कूलों में तीन हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति होनी थी। अब फिर से विज्ञापन जारी होगा तो  मई के अंत तक शिक्षकों की नियुक्ति हो सकती है।

अनुबंध पर होगी नियुक्ति

विद्यालयों में कांट्रैक्ट पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी। प्लस टू विद्यालय के लिए 27500 एवं हाइस्कूल के लिए 26250 प्रतिमाह मानदेय दिया जा सकता है।

उत्कृष्ट विद्यालय व प्रखंड स्तरीय मॉडल स्कूल में नियुक्ति के लिए फिर आरक्षण रोस्टर क्लियर किया जायेगा। प्लस टू व हाइस्कूल दोनों नियुक्ति में जिलास्तरीय आरक्षण रोस्टर का पालन किया जाना है।

हर विद्यालय में 11 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इनमें से 4 शिक्षक की नियुक्ति कक्षा छह से आठ व सात शिक्षक की नियुक्ति कक्षा नौवीं से 12वीं के लिए किया जायेगा।

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 अगस्त को धनबाद में, डीसी ने किया तैयारियों का निरीक्षण

Draupadi Murmu: धनबाद। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 1 अगस्त को धनबाद आ रही हैं। उनके आगमन को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही...

Rape Case revealed: 14 साल की बच्ची बनी मां, तो दुष्कर्म का हुआ खुलासा

Rape Case revealed: रांची। राजधानी रांची में एक सनसनीखेज दुष्कर्म के मामले का खुलासा हुआ है। एक 14 साल की बच्ची जब मां बनी, तब...

Dhanbad traffic: 1 अगस्त को बदला रहेगा धनबाद का ट्रैफिक

Dhanbad traffic: धनबाद। राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर 1 अगस्त का धनबाद शहर का ट्रैफिक बदला रहेगा। ट्रैफिक में ये बदलाव रहेंगेःबरटांड़ बस स्टैंड...

Smriti Irani: जब ‘तुलसी’ बनीं स्मृति ईरानी – शोभा कपूर की नजर से बदला टीवी का इतिहास

Smriti Irani: मुंबई, एजेंसियां। एकता ने बताया कि स्मृति को इस शो में कास्ट करने का श्रेय उनकी मां शोभा कपूर को जाता है।...

Raid on illegal liquor: गिरिडीह में अवैध शराब पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 5 आरोपी गिरफ्तार

Raid on illegal liquor: गिरिडीह। जिले के खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों...

Share Market : लार्सन एंड टुब्रो की मजबूत कमाई से शेयर बाजार में तेजी, Sensex और Nifty हरे निशान...

Share Market: मुंबई, एजेंसियां। बुधवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी हुई। BSE Sensex और Nse Nifty दोनों ही हरे निशान पर...

Tulsi return: तुलसी की वापसी ने जगाईं पुरानी यादें, ‘क्योंकि सास भी…’ के सीजन 2 ने मचाया धमाल

Tulsi return: मुंबई,एजेंसियां। लोकप्रिय टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के दूसरे सीजन की शुरुआत हो चुकी है और पहले ही एपिसोड...

Jharkhand Housing: झारखंड आवास बोर्ड अब बेचेगा प्लॉट, 5.50 एकड़ में बनेगी आधुनिक रिहायशी कॉलोनी

Jharkhand Housing: रांची। झारखंड आवास बोर्ड अब प्लॉट बेचेगा। राज्य गठन के बाद पहली बार आवास बोर्ड अब लोगों को घर बनाने के लिए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories