Tuesday, June 24, 2025

सड़क किनारे दौड़ रहीं 3 युवतियों को हाइवा ने कुचला, 2 की मौत [Haiwa crushed 3 girls running on the roadside, 2 died]

दुमका। नोनीहाट -दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट रेलवे हॉल्ट के पास कुजी गांव में सड़क किनारे दौड़ रहीं तीन युवकों को हाइवा ने कुचल दिया।

दो युवतियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज चल रहा है।

लोगों ने की सड़क जाम

मौत से आक्रोशित लोगों ने नौ घंटे तक सड़क जाम कर दी। इससे चार किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।

तीनों युवतियां झारखंड पुलिस में बहाली को लेकर सड़क किनारे दौड़ रही थीं। मृतका प्रियंका देवी (26 वर्ष) और सोनी देवी (20 वर्ष) दोनों आपस में चचेरी गोतनी थीं।

घायल युवती पूजा कुमारी (18 वर्ष) गांव की ही हैं। हादसे और जाम की खबर मिलने पर विधायक प्रदीप यादव भी पहुंचे और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें

करमा पूजा के विसर्जन के दौरान नदी में डूबी चार बहनें, एक की मौत

Hot this week

Panchayat Season 4: जानिए कैसा है Panchayat Season 4 का पहला ऐपिसोड ? क्या कह रही viewers ? [Panchayat Season 4: Know how is...

मुंबई, एजेंसियां। 'पंचायत' का चौथा सीजन आखिरकार रिलीज हो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img