रांची : इंडिया टुडे के एनुअल सर्वे 2023 में पढ़ाई के मामले में संत जेवियर्स कॉलेज रांची ने पूर्वी भारत में सर्वश्रेष्ठ कॉलेज के रूप में अपनी जगह बनायीं है। कला संकाय के क्षेत्र में देश भर के 173 कॉलेजों के सर्वे में जहां कॉलेज का स्थान 32वां है तो वहीं विज्ञान संकाय में 198 कॉलेजों में 75 वां स्थान है। वाणिज्य संकाय के सर्वे में 225 कॉलेजों में संत जेवियर्स कॉलेज को 35वां स्थान मिला है।
वहीं बीबीए में 201 कॉलेजों के सर्वे में कॉलेज का स्थान 31वां है। क्षेत्रवार सर्वे रिपोर्ट 2023 के अनुसार पूर्वी भारत में संत जेवियर्स कॉलेज रांची ने कॉमर्स तथा आर्ट्स में दूसरे स्थान पर अपना परचम लहराया है। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक भारत में तेजी से उभरते कॉलेज में संत जेवियर्स ने अपना स्थान बरक़रार रखा है। यह जानकारी कॉलेज के प्राचार्य फादर नबोर लकड़ा एस.जे. और उप-प्राचार्य फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर एस. जे. ने दी।