Monday, July 28, 2025

परीक्षा को लेकर इंटरनेट बंद, झारखंड में त्राहिमाम [Internet shut down due to exams, chaos in Jharkhand]

रांची। झारखंड में त्राहिमाम मचा है। लोग परेशान हैं और इधर-उधर भटक रहे हैं। दरअसल, लोग इसलिए परेशान हैं कि राज्य में इंटरनेट सेवा बंद है और डिजिटल दुनिया ठप हो गई है।

बताते चलें कि झारखंड में आज और कल यानी 21 और 22 सितंबर को जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा चल रही है।

इसे लेकर इंटरनेट सेवा 21 और 22 सितंबर को दोपहर डेढ़ बजे तक बंद रखा जा रहा है। सरकार पिछली गलतियों को दुहराना नहीं चाहती।

परीक्षा कदाचार की रोकथाम के लिए यह कदम उठाया गया है। पर सरकार का यह निर्णय आम लोगों पर भारी पड़ गया है।

संभवतः यह देश की पहली ऐसी घटना है जब किसी परीक्षा को लेकर पूरे राज्य में इंटरनेट सेवा ठप की गई है।

आम लोग सुबह से ही परेशान

सरकार के इस फैसले ने राज्य के करोड़ो लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह लोगों ने जब मोबाइल देखा तो पता चला कि नेट नहीं चल रहा।

दुविधा में पड़े लोगों को लगा थोड़ी देर में यह ठीक हो जायेगा। फिर लोगों ने संबंधित मोबाइल कंपनियों के नंबर मिलाये, तो पता चला कि सरकार के आदेश पर सेवा ठप की गई।

इधर, इस डिजिटल युग में जी रहे लोग जब खरीदारी करने दुकान पर पहुंचे तो नेट बंद होने पेमेंट को लेकर चक्कर में पड़ गये। कई लोगों को बिना सामान लिये बैरंग लौटना पड़ा।

सबसे ज्यादा परेशानी, तो उन्हें हुई जिन्होंने पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल तो भरा लिये, पर पेमेंट नहीं कर पाये। अब गाड़ी से पेट्रोल कैसे वापस हो। ऐसे लोग मौके पर सरकार को कोसते नजर आये।

इंटरनेट ठप होने के कारण लोग मोबाइल से पैसों का लेन-देन नहीं कर पा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशान तो लोग दवा दुकानों पर नजर आये।

बीमार मरीज के लिए दवा भी जरूरी है और कैश नहीं होने के कारण पेमेंट फंस गया। दुकानदार भी ऐसे में क्या करे। जिन्हें पहचानता था उन्हें दवा तो दे दी पर जिन्हें नहीं जानता था, उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।

मतलब इंटरनेट ठप होने से पूरा राज्य अस्त व्यस्त हो गया। राज्य के करीब दो करोड़ लोगों को इससे परेशानी झेलनी पड़ रही है।

इतना ही नहीं, बाहर के जिलों से परीक्षा देने आए छात्रों को अपना सेंटर ढूंढने में दिक्कत हो रही है। मोबाइल में गुगल मैप काम नहीं कर रहा।

राज्य में ओला-उबर और रैपीडो वाले वाहनों का परिचालन भी इंटरनेट के कारण ठप है। इससे ऑफिस जाने वाले लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं।

वैसे लोग जो घर के जरूरत की चीजों के लिए ऑनलाइन माध्यम पर निर्भर है, वो सरकार के इस आदेश से परेशान हैं।

शुक्रवार की शाम जारी हुआ आदेश

राज्य सरकार की ओर नेट सेवा ठप रखने का आदेश शुक्रवार को देर शाम जारी किया गया। अब लोग इस निर्णय पर सवाल उठा रहे हैं।

उनका कहना है कि सरकार को अपना सिस्टम दुरुस्त करना चाहिए था। अपनी परीक्षा प्रणाली में सुधार लाना चाहिए, ताकि कदाचार न हो। इस प्रकार जनता को परेशान करने से क्या परीक्षा कदाचार मुक्त हो जायेगी।

अब तक हुए कदाचार या पेपर लीक के मामलों में यही देखा गया है कि परीक्षा से एक दिन पहले ही पेपर गायब कर संबंधित छात्रों तक पहुंचा दिये गये, ऐसे में आज इंटरनेट बंद करने का क्या फायदा है। लोगों ने साफ कहा कि यह फैसला अविवेकपूर्ण है।

वैसे भी केवल मोबाईल इंटरनेट पर ही रोक लगाई गई है, जबकि फाइबर के जरिए नेट चल रहे हैं। ऐसे में कदाचार करने वाले इसका इस्तेमाल तो कर ही सकते हैं।

इंटरनेट बंद पर राजनीति

झारखंड में इस समय भाजपा परिवर्तन यात्रा कर रही है। कई केंद्रीय नेता झारखंड में मौजूद है। ऐसे में बीजेपी भी इसे लेकर हमलावर है। पार्टी का आरोप है कि परिवर्तन रैली को प्रभावित करने के लिए सरकार ने यह हथकंडा अपनाया है।

इसे भी पढ़ें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीजीएल के सफल संचालन के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Dilip Kumar Raj Kapoor: पेशावर में दिलीप कुमार-राज कपूर के घरों का पुनर्निर्माण शुरू, दो साल में बनेंगे विरासत...

Dilip Kumar Raj Kapoor: इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों का...

Rupali Ganguly: रुपाली गांगुली ने पति संग किए सावन सोमवार को महाकाल के दर्शन

Rupali Ganguly: मुंबई, एजेंसियां। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने सावन के पवित्र महीने की तीसरी सोमवारी (Sawan Somwaar) के मौके पर भगवान...

ACB raids: गिरिडीह में सरकारी क्लर्क के घर ACB की रेड, आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्रवाई

ACB raids: गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकारी क्लर्क प्रदीप गोस्वामी के...

Deepika Pandey Singh: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

Deepika Pandey Singh: रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। इसमें...

Micro finance officer: माइक्रो फाइनेंस अधिकारी ने रची झूठी लूट की कहानी, 97 हजार रुपए मित्र देकर की लूट...

Micro finance officer: धनबाद। भारत माइक्रो फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर द्वारा दर्ज कराए गए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इसे...

Religious conversion: जमशेदपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, 11 गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री बरामद

Religious conversion: जमशेदपुर। जमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर...

Workers kidnapped: जामताड़ा के 6 मजदूर तमिलनाडु से लौटे, काम दिलाने का झांसा देकर किया था अपहरण

Workers kidnapped: परिजनों से मांगी गई थी 2 लाख रुपए की फिरौती जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के छह मजदूर...

Ambulance workers on dharna: गुमला में धरना पर बैठे 108 एम्बुलेंस कर्मी, चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

Ambulance workers on dharna: गुमला। गुमला के 108 एम्बुलेंस कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories