Wednesday, October 22, 2025

रांची प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने की राजभवन में राज्यपाल से मुलाक़ात [Ranchi Press Club delegation met the Governor at Raj Bhavan]

- Advertisement -

पत्रकार हित में राज्यपाल को सौंपा छःसूत्री मांगपत्र, प्रेस क्लब आने का दिया न्योता

रांची: रांची प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल सोरेन के नेतृत्व में राजभवन में राज्यपाल से मुलाक़ात कर उन्हें छःसूत्री मांगपत्र सौंपा है।

राज्यपाल को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि झारखण्ड के पत्रकार कई चुनौतियों के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।

राज्य बनने के लगभग 24 वर्षों बाद भी अब तक राज्य के पत्रकारों के हितों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा आवश्यक कदम नहीं उठाए गए हैं, जबकि दूसरे राज्यों ने इस दिशा में पर्याप्त उदारता दिखाई है।

राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के पत्रकारों को कई चुनौतियों के साथ काम करना पड़ रहा है।

राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर पत्रकार पेंशन योजना, पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की घोषणा तो की गयी, लेकिन उसे अब तक अमली जामा नहीं पहनाया जा सका है।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल का जिन समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है उनमें पत्रकारों के लिए झारखण्ड में स्वास्थ्य और जीवन बीमा की योजना यथाशीघ्र लागू करवाने। पत्रकारों को आवास सुविधा हेतु जमीन चयन कर काॅलोनी डेवलप करवाने।

पत्रकार पेंशन योजना को सरलीकृत करवाने, ताकि अधिक से अधिक पत्रकार साथी लाभान्वित हो सकें।

यह भी कहा गया है कि झारखंड सरकार द्वारा पत्रकारों को मेडिक्लेम हेतु आवेदन भरवाए गए थे और उनसे आंशिक पैसे भी ऑनलाइन ले लिए गए थे, लेकिन दो सालों के बाद भी मेडिक्लेम सुविधा का लाभ पत्रकारों को नहीं मिला, इसे लागू करवाये जाने।

पत्रकारों को संकट में आर्थिक मदद पहुंचाने हेतु रांची प्रेस क्लब के काॅर्पस फंड में राजभवन की ओर से आर्थिक सहयोग प्रदान करने और अन्य राज्यों की तरह झारखंड राज्य में भी पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागू करने हेतु सरकार को निर्देशित करने की मांगें प्रमुख रूप से शामिल थी।

साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को प्रेस क्लब आने का न्योता भी दिया जिसे राज्यपाल ने सहर्ष स्वीकार किया है।

साथ ही राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातें विस्तार से सुनने के बाद समस्याओं के निराकरण हेतु हर सम्भव मदद का उन्हें भरोसा दिया।

प्रतिनिधिमंडल में द राँची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल सोरेन, सचिव अमरकान्त, कार्यकारिणी सदस्य संजय सुमन, आरजे अरविंद और चन्दन भट्टाचार्य प्रमुख रूप से शामिल थे।

इसे भी पढ़ें

राज्यपाल से मिला ABVP का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mehul Choksi: चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ, बेल्जियम ने दिया हरी झंडी

Mehul Choksi: बेल्जियम, एजेंसियां। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने की दिशा में भारत को बड़ी सफलता मिली है। बेल्जियम की...

JPSC JET 2025: झारखंड पात्रता परीक्षा अब पांच शहरों में, आवेदन 30 अक्टूबर तक

JPSC JET 2025: रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) ने राज्य गठन के बाद दूसरी बार झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी...

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट्स: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी

8th Pay Commission: नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर के लगभग एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का बेसब्री...

Delhi government: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेगा एक मॉडल छठ घाट

Delhi government: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में छठ पूजा 2025 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 17...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के रोजगार वादे पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले– “29 लाख करोड़ चाहिए, कैसे देंगे?”

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा “हर परिवार से एक...

Chhath Ghat inspection: रांची में छठ घाटों पर पहुंचे DC और SSP, महिला पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी

Chhath Ghat inspection: रांची। रांची में महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धा और आस्था के इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी...

Bihar Elections: वोट बैंक की राजनीति, RJD, BJP और JDU ने चुने अपने उम्मीदवार जातीय समीकरण के अनुसार

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। इस बार सभी बड़े दलों...

Pitabas Panda murder case: ओडिशा: पीताबास पांडा मर्डर केस में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी, पूर्व विधायक बिक्रम पांडा शामिल

Pitabas Panda murder case: भुवनेश्वर, एजेंसियां। ओडिशा पुलिस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और सीनियर एडवोकेट पीताबास पांडा की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories