Monday, July 28, 2025

सलमान के बाद अब उनके पिता सलीम खान को धमकी, मॉर्निंग वॉक करते वक्त महिला ने कहा- सही से रहो, वरना लॉरेंस को बता दूं क्या [After Salman, now his father Salim Khan is threatened, while taking a morning walk, the woman said – Be careful, otherwise should I tell Lawrence?]

मुंबई, एजेंसियां। अभिनेता सलमान खान के पिता और राइटर सलीम खान को एक महिला ने धमकी दी है।

जब सलीम खान कार्टर रोड मॉर्निंग वॉक पर गए थे, तभी एक महिला बाइक पर एक शख्स के साथ आई और बोली- सही से रहो वरना लॉरेंस को बता दूं क्या? बांद्रा पुलिस स्टेशन ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया है।

सलमान के घर पर 14 अप्रैल को पांच राउंड फायरिंग हुई थी सलमान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में 14 अप्रैल की सुबह फायरिंग हुई थी।

फायरिंग करने वाले बाइक से आए थे। उन्होंने सलमान के घर के बाहर 5 राउंड फायरिंग की और भाग गए। दो दिन बाद मुंबई पुलिस ने आरोपियों को गुजरात से अरेस्ट किया था।

मामले में पुलिस ने अब तक लॉरेंस समेत 9 लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें से अब तक 6 की गिरफ्तारी हो चुकी है।

1 मई को 6 आरोपियों में से एक अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली थी। लॉरेंस पहले से ही अन्य मामलों में जेल में बंद है।

सलमान ने कहा था- परिवारवालों को खतरा है मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने फायरिंग मामले में 4 जून को सलमान का बयान रिकॉर्ड किया था।

सलमान ने कहा था- ‘उस दिन मैं सो रहा था जब मैंने पटाखों की आवाज सुनी। सुबह के 4.55 बजे थे। पुलिस बॉडीगार्ड ने बताया कि बाइक पर आए दो लोगों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट की फर्स्ट फ्लोर की बालकनी पर बंदूक से फायरिंग की है।’

सलमान ने ये भी बताया था कि इससे पहले भी उन्हें और मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा चुकी है। उन्हें विश्वास था कि लॉरेंस गैंग ने उनकी बालकनी पर फायरिंग करवाई थी।

सलमान ने कहा था, ‘पहले भी लॉरेंस और उसके गैंग ने मुझे और मेरे परिवार को मारने को लेकर एक इंटरव्यू में बात की थी। मुझे विश्वास है कि लॉरेंस ने अपने गैंग के साथियों की मदद से इस फायरिंग को अंजाम दिया, जब मेरे परिवार के सदस्य सो रहे थे। उसका प्लान मुझे और मेरे परिवार वालों को मारने का था, इसलिए उसने ये हमला करवाया।’

इसे भी पढ़ें

सलमान के US टूर के नाम पर फैंस से ठगी

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Deepika Pandey Singh: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

Deepika Pandey Singh: रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। इसमें...

Micro finance officer: माइक्रो फाइनेंस अधिकारी ने रची झूठी लूट की कहानी, 97 हजार रुपए मित्र देकर की लूट...

Micro finance officer: धनबाद। भारत माइक्रो फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर द्वारा दर्ज कराए गए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इसे...

Religious conversion: जमशेदपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, 11 गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री बरामद

Religious conversion: जमशेदपुर। जमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर...

Workers kidnapped: जामताड़ा के 6 मजदूर तमिलनाडु से लौटे, काम दिलाने का झांसा देकर किया था अपहरण

Workers kidnapped: परिजनों से मांगी गई थी 2 लाख रुपए की फिरौती जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के छह मजदूर...

Ambulance workers on dharna: गुमला में धरना पर बैठे 108 एम्बुलेंस कर्मी, चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

Ambulance workers on dharna: गुमला। गुमला के 108 एम्बुलेंस कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर...

Policeman beating: पुलिसकर्मी की पिटाई मामले में नया मोड़, ठाकुरगांव थाना प्रभारी ने साले के साथ नशे में की...

Policeman beating: दूसरे पक्ष ने दर्ज कराई प्राथमिकी रांची। ठाकुरगांव थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट मामले में नया मोड़ आ गया है।...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का SIR की ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन पर नहीं लगाई रोक, 29 जुलाई को भी...

Supreme Court: नई दिल्ली, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व कराये जा रहे वोटरलिस्ट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम...

Lump sum payment: धान बेचनेवाले किसानों को सरकार अब एकमुश्त करेगी भुगतान

Lump sum payment: रांची। झारखंड सरकार अब धान बेचने वाले किसानों को एकमुश्त भुगतान करेगी। इसके लिए सरकार धान की खरीद प्रक्रिया में बदलाव करने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories