Monday, October 20, 2025

इस एयरलाइंस कंपनी के निर्देशों से अटेंडेंट हैरान, बताये जा रहे अंडर गारमेंट पहनने के तरीके [Attendants surprised by the instructions of this airlines company, they are being told how to wear undergarments]

- Advertisement -

मुंबई, एजेंसियां। एक एयरलाइन कंपनी के अजीबो-गरीब नियमों से उसके कर्मचारी हैरान और परेशान हैं।

एयरलाइन की हो रही किरकिरी

डेल्टा एयरलाइंस ने अपने स्टाफ को प्रॉपर अंडरवियर पहनने का नियम बनाया है। जिसने भी इस नियम के बारे में सुना वो हैरान है। इतना ही नहीं इस अजब नियम के कारण एयरलाइंस की खासी किरकिरी भी हो रही है।

दरअसल इस एयरलाइंस ने हाल ही में दो पेज का एक मेमो जारी किया है। जिसमें कई नियम-कायदे बताए गए हैं।

एयरलाइंस ने फ्लाइट अटेंडेंट को इंटरव्यू, ट्रेनिंग और करियर एडवांसमेंट के लिए इसे जारी किया है। इस गाइडलाइन में हेयर, ग्रूमिंग, ज्वैलरी और क्लोदिंग को लेकर प्रॉपर नियम बनाए गए हैं।

जिसमें सबसे खास नियम अंडरगारमेंट्स से जुड़ा है। मेमो के अनुसार, प्रॉपर अंडरगारमेंट्स जरूरी हैं, लेकिन ये अदृश्य होने चाहिए।

फ्लाइट अटेंडेंट को नियम मानने की बाध्यता

एयरलाइन ने इसी के साथ नए फ्लाइट अटेंडेंट्स को इन स्टेंडर्ड्स और प्रोफेशनलिज्म को फॉलो करने के बारे में कहा है।

एयरलाइंस का कहना है कि वह अपने कस्टमर्स को बेहतरीन माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए फ्लाइट अटेंडेंट्स को इन नियमों को फॉलो करना जरूरी है।

कंपनी ने जिन नियमों के बारे में बताया है, उनमें नेचुरल हेयर कलर शामिल है। मेमो में कहा गया है कि हेयर कलर बिना किसी बोल्ड हाइलाइट या आर्टिफिशियल शेड के होना चाहिए।

टैटू को कवर करना जरूरी

इसी तरह नियम-कायदों में कहा गया है कि लंबे बाल पीछे की ओर खींचकर कंधों के ऊपर रखे होने चाहिए। अगर यह पीठ के आगे तक फैले हुए हैं तो प्रॉपर पिन अप किया जाना चाहिए।

पलकें प्राकृतिक दिखनी चाहिए। नेल्स नियॉन कलर, चमक या हाथ से पेंट किए गए नहीं होने चाहिए। टैटू को कवर किया जाना चाहिए। केवल एक नाक छेदने की अनुमति है।

नाक के अलावा, शरीर की अन्य पीयरसिंग को दिखाई देने की अनुमति नहीं है। कपड़े और स्कर्ट घुटने की लंबाई या उससे नीचे होनी चाहिए।

एथलेटिक जूते पहनने की अनुमति नहीं दी गई है। इस तरह तरह के नियमों को लेकर एयरलाइन की लोग खासी खिंचाई भी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान लगी आग, बाल-बाल बचे 148 यात्री

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories